- Breaking News, नागपुर समाचार

नागपुर समाचार : रिलायंस स्मार्ट मॉल रामदासपेठ नागपुर द्वारा राष्ट्रीय महिला जागृति मंच की बहनों के लिए हल्दी कुमकुम का कार्यक्रम आयोजित किया गया

नागपुर समाचार : दिनांक 16 जनवरी 2023 को रिलायंस स्मार्ट मॉल रामदासपेठ नागपुर की शाखा द्वारा राष्ट्रीय महिला जागृति मंच की बहनों के लिए हल्दी कुमकुम का कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि चंद्रशेखर गोतमारे जी, कार्यक्रम के अध्यक्ष राष्ट्रीय महिला जागृति मंच के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं प्रदेश अध्यक्ष धारणा अवस्थी जी, प्रमुख अतिथि दीपक कामवानी जी एवं रीता ठाकरे जी रही। मंच में उपस्थित एवं RMJM की बहनों का स्वागत पुष्पगुच्छ देकर किया गया।

धारणा अवस्थी जी ने राष्ट्रीय महिला जागृति मंच के कार्य एवं उद्देश्यों को तथा कार्य किस तरह से किया जा रहा है इसका उल्लेख किया। प्रदेश उपाध्यक्ष रेखा पांडे जी ने वर्ष भर में जो कार्य किए गए और आगे जो कार्य करना है अपने उद्बबोंधन में बताया। गोतमारे जी ने रिलायंस स्मार्ट मॉल की तरफ से विभिन्न आयोजन महिलाओं के लिए किया जाता है बताया और लगभग 30% महिलाओं को रोजगार में रखा गया है और कहीं-कहीं है बहुत सारी व्यवस्थाएं भी महिलाएं देख रही हैं महिलाओं के मनोरंजन के दृष्टिकोण से इस प्रकार के कार्यक्रमों का आयोजन किया जाता है।

हल्दी कुमकुम के कार्यक्रम में सभी महिलाओं को हल्दी कुमकुम करके वान दिया गया। उखाणे स्पर्धा ,आकर्षक वेशभूषा स्पर्धा,एक मिनट स्पर्धा का आयोजन किया गया इसके साथ ही साथ सभी बहनों ने मेहंदी भी लगवाए। स्पर्धा में विजयी बहनों को गिफ्ट भी रिलायंस मॉल की तरफ से दिया गया।  उखाने स्पर्धा में करिश्मा कटरे जी, आकर्षक वेशभूषा में महक शर्मा जी और एक मिनट में धारणा अवस्थी जी विजयी रही उन्हें पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम का सुंदर आयोजन एवं संचालन संध्या कोसेकर जी ने किया एवं आभार प्रदर्शन धारणा अवस्थी जी ने किया।

कार्यक्रम में प्रदेश संचालक रति चौबे जी, सीमा वानखेड़े जी, संगीता घई जी, आशा दुबे जी, राज मिश्रा जी, निकिता चौधरी जी, कोमल निर्मल जी, संगीता वानखेड़े जी, ज्योति द्विवेदी जी, स्नेहा पांडे जी, शिवानी पांडे जी आदि बहनों ने सहभाग किया। कार्यक्रम में लगभग 60 महिलाओं ने हिस्सा लिया।

राष्ट्रीय महिला जागृति मंच के संस्थापक एवं चेयर पर्सन अंबिका शर्मा जी ने मकर संक्रांति की सभी को शुभकामना दी और कार्यक्रम यशस्वी रूप से संपन्न होने पर बधाई दी |

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *