- Breaking News, नागपुर समाचार

नागपुर समाचार : परशुराम सांस्कृतिक मंच की महिलाओं ने मनाया फाग उत्सव

होली के रंगों से त्वचा का बचाव कैसे किया जाए इस विषय पर विशेष मार्गदर्शन दिया गया

नागपुर समाचार : श्री परशुराम सांस्कृतिक मंच के तत्वावधान में शनिवार को सुभाष रोड स्थित गीता मंदिर परिसर के प्रांगण में महिलाओं और बच्चों ने मिलकर फागुन उत्सव मनाया और अबीर और फूलों की होली खेली। मार्गदर्शन किय। इस दौरान गीता मंदिर के संचालक स्वामी निर्मला नंद जी महाराज भी प्रमुखता से उपस्थित थे। संस्था की ओर से शॉल श्रीफल देकर उनका सत्कार किया गया। 

रंग रंगीलो फागुन उत्सव और पंखुड़ियों की होली के इस आयोजन में महिलाएं बडी संख्या में उपस्थित थी। कार्यक्रम की शुरुआत स्वामी निर्मलानंदजी द्वारा दीप प्रज्वलन करके की गई।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डॉक्टर नीता शर्मा द्वारा महिलाओं को 40 वर्ष की आयु के बाद अपने स्किन की देखभाल कैसे करें और होली के रंगों से त्वचा का बचाव कैसे किया जाए इस विषय पर विशेष मार्गदर्शन दिया गया।श्रीमती लक्ष्मी पांडे और उनकी 

भजन मंडली द्वारा एक से बढ़कर एक फागुन के गीतों और भजनों की प्रस्तुति की गई जिससे समूचा वातावरण फागुन की मस्ती से गुंजायमान हो गया। फाग के संगीत से सराबोर वातावरण ने सभी महिलाओं को थिरकने पर मजबूर कर दिया। कार्यक्रम के अंत में सभी ने लजीज अल्पाहार और शीतपेय का आनंद उठाया। 

कार्यक्रम को सफल बनाने में विशेष सहयोग मीना पांखला, रमा शर्मा, वर्षा शर्मा, अर्चना शर्मा, नेहा शर्मा, प्रियंका शर्मा, कोमल शर्मा, प्रिया पांखला सुमन पांखला, राधिका पांखला, प्रियंका पांखला, सरोज शर्मा, संजना शर्मा, सुनीता शिव शर्मा, मंजू जोशी, प्रियंका तिवारी, कल्पना शर्मा ने विशेष सहयोग किया। कार्यक्रम का संयोजन और संचालन रितु आनंद शर्मा ने किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *