- Breaking News, नागपुर समाचार

नागपुर समाचार : कांग्रेस ने राहुल गांधी की तुलना छत्रपति शिवाजी महाराज से की, भाजपा ने विरोध में किया प्रदर्शन

नागपुर समाचार : कांग्रेस नेताओं ने पार्टी के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी की तुलना छत्रपति शिवाजी महाराज से की है। कांग्रेस नेताओं की इस तुलना से भारतीय जनता पार्टी भड़क गई है। इसी को लेकर बुधवार को भाजपा युवामोर्चा के कार्यकर्ताओं ने बड़कास चौक पर कांग्रेस के खिलाफ प्रदर्शन किया। इसी के साथ कांग्रेस नेताओं से बयान पर माफ़ी मांगने की मांग भी की। 

महाराष्ट्र और देश का किया अपमान

इस दौरान शिवानी दाणी ने कहा कि, “कांग्रेस नेताओं की राहुल गांधी की तुलना महाराज छत्रपति शिवाजी महाराज से उनका अपमान किया है। इसको लेकर कांग्रेस पार्टी को महाराष्ट्र और देश से माफ़ी मांगनी चाहिए। अगर ऐसा नहीं किया गया तो उनके खिलाफ बड़ा आंदोलन किया जाएगा।

महाराष्ट्र युवामोर्चा महासचिव शिवानी दाणी की अगुवाई में आयोजित इस प्रदर्शन में बड़ी संख्या में युवामोर्चा के कार्यकर्ता उपस्थित रहे। जिसमें शहर अध्यक्ष परेन्द्र पटले, दीपांशु लिंगायत, राहुल खंगार सहित युवा कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *