- Breaking News, नागपुर समाचार

नागपुर समाचार : लकडगंज थाना क्षेत्र की आरामशीन में भीषण आग

नागपुर समाचार : शहर के लकडगंज थाना क्षेत्र में आज (बुधवार) तड़के एक आरामशीन में भीषण आग लगने से परिसर में खलबली मच गई। जिसकी सुचना तुरंत दमकल विभाग को दी गई। वक्त के चलते आग पर काबू पाने से क्षेत्र की अन्य लकड़े के कारखाने और आरामशीन सुरक्षित रही। भीषण आग के कारण विभाग के कर्मचारी आग को काबू करने में सुबह देर तक प्रयास कर रहे थे।

प्राप्त जानकारी के अनुसार हरिहर मंदिर से लकड़गंज थाने के बीच में स्थित एक आरामशीन में आज तड़के करीबन 3.25 बजे भीषण आग लग गई। दमकल विभाग के कर्मचारियों को इस घटना की जानकारी मिलते ही शहर के विभिन्न इलाकों से करीबन 8 दमकल वाहन घटना स्थल पर पहुंच गए और दमकल के जवानों ने आग पर काबू पाने का प्रयास शुरू किया। कर्मचारियों ने सुबह देर तक आग पर काफी हद तक काबू पा लिया था। इस आग में आरामशीन का कितना नुकसान हुआ इसकी जानकारी अब तक नहीं मिल पाई है तथा आग लगने का कारण भी पता नहीं चल सका है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *