- Breaking News, नागपुर समाचार

नागपुर समाचार : हिंदी दिवस के उपलक्ष्य में ऑनलाइन कवि सम्मेलन का आयोजन

नागपुर समाचार : राष्ट्रीय महिला जागृति मंच की मात्र शक्तियों के द्वारा हिंदी दिवस के उपलक्ष्य में गूगल मीट पर कवि सम्मेलन का आयोजन अंबिका शर्मा जी के अध्यक्षता में किया गया। जो की संस्थापक एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष राष्ट्रीय महिला जागृति मंच है। शिवानी अवस्थी के गणेश वंदना से कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ।

कवि सम्मेलन का आयोजन एवं सुंदर संचालन धारणा अवस्थी राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं ऑनलाइन कोऑर्डिनेटर इन्होंने किया। अंबिका शर्मा जी ने प्रस्तावना में हिंदी दिवस क्यों मनाया जाता है और उसकी महत्वता पर प्रकाश डाला। कवि सम्मेलन में देश भर से बहुत सारे कवियों ने सहभाग किया।

जिसमें प्रमुख रूप से रति चौबे ,नागपुर मैं हिंदी हूं कविता; रिया अग्रवाल फरीदाबाद ओ मोरे सांवरिया; गौरी क्नौजे नागपुर मतलब क्या रह जाता है; सरोज गर्ग नागपुर देश का अभिमानी हिंदी कविता; रेखा तिवारी नागपुर विश्व पटल पर हिंदी कविता; नीता शुक्ला भोपाल कविता फरिश्ता; प्रतिभा सिंह पटना हिंदी भाषा का महत्व पर कविता; सीमा नेमा कैमूर कविता ऋतुएँ; कुसुम चौहान बागपत कविता हिंदी जैसा बनना; प्रणाली मिश्रा नागपुर कविता हिंदी का प्राकट्य; पल्लवी दीक्षित चंद्रपुर कविता अंत से प्रारंभ; राखी सिंह कैमूर गुरु की अमृतवाणी; रेखा पांडे नागपुर मेरी पोती; माधुरी मिश्रा नागपुर मां ..मेरी मां… मम्मा …;‌ साधना सिंघवी कोटा जय जय हिंदी; रेखा पाण्डॆ कोटा, सोनिका गुप्ता उदयपुर,आदि कवियत्रियों नें सहभाग किया और पूरा वातावरण हिंदी मय हों गया।यशस्वी रूप से कार्यक्रम संपन्न होने के लिए आभार प्रदर्शन पल्लवी दीक्षित ने किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *