- Breaking News, नागपुर समाचार

नागपुर समाचार : पारडी में रास्ता रोको आंदोलन विदर्भवादियों का आमरण अनशन तीन की तबीयत बिगड़ी

नागपुर समाचार : विदर्भ राज्य निर्माण की मांग को लेकर विदर्भ राज्य आंदोलन समिति की ओर से संविधान चाैक पर आमरण अनशन जारी है। शनिवार को अनशन के चौथे दिन तीन आंदोलनकारियों की तबीयत बिगड़ गई। उनकी स्वास्थ्य जांच मेयो अस्पताल की टीम ने किया है। अनशन स्थल पर पूर्व केंद्रीय मंत्री विलास मुत्तेमवार, पूर्व विधायक उपेंद्र शेंडे ने पहुंचकर अनशन काे समर्थन दिया। पूर्व विधायक वामनराव चटप के नेतृत्व में अनशन किया जा रहा है।

इन्होंने किया मार्गदर्शन आंदोलन के समर्थन में शैला देशपांडे, किशोर दहेकर, रमेश पिसे, अहमद कादर, मनू दत्ता, यशवंत निकोसे, अविनाश काले, मृणाल मोरे, अरुण बनकर, रमेश वरुडकर, तन्हा नागपुरी, जीएस ख्वाजा, नितीन रोंघे, योगेश मुरहेकर ने मार्गदर्शन किया। राजू गजभिये, चंद्रकांत रामटेके, विनोद उल्लीपवार, भैया पाटील, रामराव िशंदे, बलीराम राठोड, प्रकाश नागरे, कुंडलिक घोडके उपस्थित थे। रंजना मामर्ड, मोहम्मद आरिफ शेख व विट्ठल दोरखंड का स्वास्थ्य बिगड़ा है।

पारडी में रास्ता रोको आंदोलन पृथक विदर्भ राज्य की मांग को लेकर विदर्भ राज्य आंदोलन समिति द्वारा संविधान चौक पर जारी आमरण अनशन का विदर्भ राज्य आंदोलन समिति के युवा आघाड़ी ने समर्थन किया है। युवा आघाड़ी के पूर्व नागपुर अध्यक्ष तारेश दुरुगकर के नेतृत्व में शनिवार को पारडी स्थित एचबी टाउन चौक पर रास्ता रोको आंदोलन किया गया। आंदोलनकारियों ने करीब 30 मिनट तक आवागमन रोककर राज्य शासन के प्रति रोष व्यक्त किया।

तत्काल प्रस्ताव पारित करने की मांग

आंदोलनकारियों ने केंद्र सरकार से स्वतंत्र विदर्भ राज्य निर्माण संबंधी प्रस्ताव तत्काल पारित करने की मांग की है। रास्ता रोको आंदोलन में जय विदर्भ पार्टी के मध्य नागपुर अध्यक्ष रवींद्र भामोडे, दक्षिण नागपुर अध्यक्ष राजेंद्र सतई, विदर्भ राज्य आंदोलन समिति के युवा आघाडी, वर्धा जिला अध्यक्ष राज ठाकुर, सोशल मीडिया के विदर्भ समन्वयक पंकज साबले, राष्ट्रीय जनसुराज्य पक्ष के राजेश काकडे, राजकुमार म्हैसबडवे, आशा पाटील, दीपा गुप्ता, ब्रह्मपुरी युवा आघाड़ी के अध्यक्ष योगेश नंदनवार, कार्यालयीन सचिव प्रशांत तागडे आदि उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *