नागपुर समाचार : मराठा आरक्षण के लिए सर्वे करने का काम कर रही एक शिक्षिका को अज्ञात वाहन ने उड़ा दिया। हादसे में शिक्षिका गंभीर रूप से घायल हो गई। जिस इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। यह दुर्घटना गुरवार दोपहर जोग लेआउट, प्रशांत नगर, अजनी चौराहे पर हुई। फ़िलहाल शिक्षिका की हालत स्थिर है।
मराठा को आरक्षण देने के लिए राज्य सरकार ने ओबीसी सहित खुले वर्ग का आरक्षण करने का निर्णय लिया है। इसके तहत राज्य भर के शिक्षकों सहित अन्य विभागों के अधिकारीयों को काम में लगाया गया है। राज्य सरकार ने तीन फ़रवरी तक यह काम पूरा करने का निर्णय लिया है। इसी के तहत गुरुवार को घटना हुई, जहां अजनी परिसर में सर्वे कर रही एक टीम को दोपहिया चालक ने टक्कर मार दी।
इस हादसे में सर्वे का काम कर रही टीम महिला टीचर घायल हो गई। उन्हें तुरंत इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां उसकी यह हालत स्थिर है। ज्ञात हो कि, सर्वे करने वाली तमाम टीमों को मुश्किलों का सामना करना पीडीए रहा है। दो दिन पहले ऐसे ही सर्वे का काम कर रही एक टीम पर कुत्ते ने हमला कर दिया था। जिसके एक अधिकारी घायल हो गया था।