- Breaking News, नागपुर समाचार

नागपुर समाचार : केंद्रीय मंत्री नितिनजी गडकरी ने प्रचार किया शुरू, दिवार लेखन से की शुरुआत

नागपुर समाचार : नागपुर से लोकसभा प्रत्याशी घोषित होने के बाद केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने चुनाव प्रचार भी शुरू कर दिया है। शुक्रवार को केंद्रीय मंत्री ने जयप्रकाश नगर स्थित अपने आवास की दीवार पर ‘कहो दिल से नितिनजी फिर से’ लिख कर प्रचार की शुरुआत की। 

भारतीय जनता पार्टी ने आगामी लोकसभा चुनाव के लिए नागपुर सहित विदर्भ की चार सीटों पर उम्मीदवारों के नाम का ऐलान किया। जिसमें केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी को एक बार फिर नागपुर से चुनावी मैदान में उतारा है। टिकट मिलने के बाद केंद्रीय मंत्री गडकरी ने प्रचार की शुरुआत कर दी है।

शुक्रवार को केंद्रीय मंत्री गडकरी ने जयप्रकाश नगर स्थित अपने आवास की दिवार पर ‘कहो दिल से नितिनजी फिर से’ लिख कर प्रचार की आधिकारिक शुरुआत की। ज्ञात हो कि, केंद्रीय मंत्री गडकरी को टिकट मिलने के बाद भाजपा कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल है। कार्यकर्ताओं ने कुल मतदान का 70 प्रतिशत वोट के साथ सांसद में भेजने का लक्ष्य रखा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *