नागपुर समाचार : श्री परशुराम सर्व भाषिय ब्राह्मण संघ द्वारा नगर की अनेक ब्राह्मण संगठनो के सहयोग से अक्षय तृतीया के अवसर पर अपने आराध्य श्री हरी विष्णु के छठवें अवतार अजर अमर अविनाशी भगवान् परशुराम जी के जन्मोत्सव के उपलक्ष में भव्य शोभायात्रा का आयोजन किया गया। हजारों श्री परशुराम भक्तो ने इस शोभायात्रा में हिस्सा लिया। कई सामाजिक तथा सांस्कृतिक संस्थाओं ने शोभायात्रा के उपलक्ष्य पर प्रसाद, लड्डू और शरबत का वितरण किया।
वैशाख मास के शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि को भगवान परशुराम की जयंती मनाई जाती है. भगवान परशुराम की जयंती के अवसर पर श्री परशुराम सर्वभाषीय ब्राह्मण संघ की ओर से रविवार को भव्य शोभायात्रा का आयोजन किया गया. शोभायात्रा की शुरुआत यशोदाl नगर रेणुका माता मंदिर से हुई. जिसमें 15 भव्य झांकियां शामिल हुई. शोभायात्रा का जगह-जगह स्वागत किया गया. शोभायात्रा प्रारंभ होने के पूर्व यशोदा नगर स्थित रेणुका माता मंदिर में भगवान की पूजा-अर्चना की गई. इसके पश्चात शोभायात्रा प्रारंभ हुई. शोभायात्रा में किरण शर्मा, किशोर शर्मा की ओर से स्व. प्रमिलादेवी रिखबचंद शर्मा की स्मृति में भगवान श्रीराम की झांकी प्रस्तुत की गई।
इसके अलावा रेणुका माता एवं अन्य झांकियां आकर्षण का केंद्र रहीं. शोभायात्रा शहर के विभिन्न मार्गों से होते हुए लोकमान्य नगर पहुंची. जहां शोभायात्रा का समापन किया गया. समापन के अवसर पर भगवान की आरती की गई और अंत में महाप्रसाद वितरित किया गया. शोभायात्रा में त्रिलोकनाथ सिधरा, अशोक हिरणवार, जितेंद्र शर्मा, जय भगवान शर्मा, अनिल शर्मा, ब्रह्म समाज के अध्यक्ष विश्वजीत भगत, राकेश मिश्रा, संजय चतुर्वेदी सहित बड़ी संख्या में समाजबंध शामिल हुए।
शोभायात्रा पर पुष्प वर्षा
शोभायात्रा का मार्ग में जगह-जगह स्वागत किया गया. विभिन्न संगठनों ने पुष्प वर्षा कर शोभयात्रा की अगवाई की. इसके अलावा कुछ सामाजिक संगठनों द्वारा पेयजल एवं मिष्ठान्न का वितरण किया गया.
श्री परशुराम सर्व भाषिय ब्राह्मण संघ द्वारा नगर की अनेक ब्राह्मण संगठनो के सहयोग से अक्षय तृतीया के अवसर पर अपने आराध्य श्री हरी विष्णु के छठवें अवतार अजर अमर अविनाशी भगवान् परशुराम जी के जन्मोत्सव के उपलक्ष में त्रिदिवसीय कार्यक्रम आयोजित किये गए हैं। शुक्रवार दिनांक १० मई को संध्या ६:०० बजे से परशुराम जी का अभिषेक पूजन सम्पन्न हुआ एवं नार्मदीय ब्राह्मण समाज द्वारा विष्णु सहस्त्र नाम का पाठ किया गया ।शनिवार संध्या ६:०० बजे से महिला मंडल द्वारा भजनों की प्रस्तुति एवं पंजाबी ब्राह्मण एसोसिएशन द्वारा परशुराम चालीसा का पठन किया गया।
उपरोक्त दोनों कार्यक्रम गोरक्षण सभा, हितवाद प्रेस के बाजु में, रहाटे कॉलोनी चौक में संपन्न हुए। रविवार दिनांक १२ मई को संध्या ६:०० बजे से भव्य शोभा यात्रा का आयोजन श्री रेणुका माता मंदिर, यशोदा नगर हिंगणा मार्ग से किया गया। इस वर्ष भगवान परशुराम जी रोकड़े ज्वेलर्स द्वारा प्रायोजित गरुड़ रथ पर सवार होंगे। मान्यवर श्री सुधीर जी दिवे के मुख्य आतिथ्य, एवं सर्वश्री दयाशंकर तिवारी, गिरीश व्यास, महेंद्र शर्मा, श्री मनोज शर्मा सीए, श्री संजय पालीवाल, श्री नरेंद्र जोग, श्री सतीश पुरोहित तथा संस्था अध्यक्ष श्री त्रिलोकीनाथ सिधरा द्वारा भगवान का पूजन कर महा आरती पश्चात् शोभायात्रा आरम्भ की गई। भगवान के रथ के सामने लोटस स्केटिंग ग्रुप गांधीबाग द्वारा धर्म ध्वजा फहराते हुए स्केटिंग करतब प्रदर्शन, लोक जाग्रति मोर्चा एवं शिवशक्ति अखाडा द्वारा दण्डयुद्ध कला प्रदर्शन, श्री गुजरती ब्रह्म समाज द्वारा डांडिया नृत्य प्रस्तुत किया गया। सुप्रसिद्ध भजन गायक श्री पैलेश जोशी, श्री सूरज शर्मा, श्री मयंक शर्मा एवं सहयोगियों द्वारा शोभायात्रा के मार्ग में सुमधुर भजनो की प्रस्तुति की गई। शोभायात्रा में सम्मिलित आकर्षक झांकियों की श्रंखला में विप्र फाउंडेशन द्वारा निर्मित परशुरामजी द्वारा शिव पूजन, विधायक श्री समीर मेघे द्वारा तिरुपति बालाजी – महालक्ष्मी दर्शन,श्री मीताराम पटले परिवार द्वारा सिंह रथ पर सवार सप्तश्रृंगी माता एवं श्री गणेश दर्शन,श्री परशुराम सांस्कृतिक मंच द्वारा गोरक्षा का सन्देश,रेशम रुई द्वारा श्री टेकड़ी गणपति दर्शन, पारीक समाज एवं श्री किशोर रिखबचंद शर्मा द्वारा अयोध्या के बालक राम से धर्म रक्षक श्रीराम की झांकियां विद्यमान थी। अखिल भारतीय ब्राह्मण महासंघ शंखनाद ग्रुप द्वारा पुरे मार्ग में शंखनाद किया गया। गायत्री परिवार राय टाउन हिंगना मार्ग एवं हिंदी भाषिय ब्राह्मण विकास संघ द्वारा वेद पाठ किया गया। मिशन मोटिवेशन द्वारा कल्कि अवतार की परिकल्पना को झांकी के माध्यम से साकार किया गया। इसके साथ ही परशुराम सर्व भाषिय ब्राह्मण संघ महिला मंडल द्वारा माहूरगढ़ से प्रज्वलित श्री रेणुका माता की अखंड ज्योत एवं श्री कोराडी माता के दर्शन भी शोभायात्रा में शामिल थे। शोभायात्रा श्री राम मंदिर, लोकमान्य नगर हिंगना मार्ग पर महा आरती से संपन्न हुई। महाआरती पश्चात महाप्रसाद की व्यवस्था की गई थी।
धर्म प्रेमियों की सुविधा हेतु लोकमान्य नगर मेट्रो स्टेशन से सीताबर्डी तक रात्रि ११:०० बजे तक मेट्रो रेल सेवा उपलब्ध की गई। परशुराम जन्मोत्सव आयोजन समिति द्वारा अधिक से अधिक संख्या में धर्म प्रेमियों से सम्मिलित थे।