- Breaking News, नागपुर समाचार, विदर्भ

नागपुर समाचार : नागपुर से निकली कांग्रेस पार्टी की भारत जोड़ो धर्मनिरपेक्ष यात्रा, सर्वधर्म संभव का संदेश देने के लिए निकाली गई यात्रा

नागपुर समाचार : नागपुर से शुरू हुई भारत जोड़ो धर्मनिरपेक्ष यात्रा को कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष नाना पटोले ने दीक्षाभूमि से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। दीक्षाभूमि से निकली ये यात्रा कई धार्मिक स्थलों से होते हुए वाकी दरगाह पहुंचेगी। जहां भारत जोड़ो धर्म निरपेक्ष यात्रा का समापन होगा। इस धर्मनिरपेक्ष भारत जोड़ो यात्रा मे करीब 300 महिलाओं ने हिस्सा लिया है।

इस मौके पर बात करते हुए विदर्भ राज्य आंदोलन सिमिती के मुकेश मासुरकर ने कहा कि विकास के मुद्दे पर विदर्भ के साथ हमेशा से अन्याय हो रहा है। विदर्भ के लिए बजट में विशेष निधी और कई बड़ी घोषणाओं होती है। लेकिन इस बार राज्य के वित्त मंत्री अजित पवार ने बजट में विदर्भ के लिए ऐसी कोई भी बड़ी घोषणा नहीं की। जिससे नाराज विदर्भवादियों ने राज्य सरकार के विरोध मे नागपुर के वेरायटी चौक पर विरोध प्रदर्शन किया।  

वहीं, इस दौरान राज्य सरकार के बजट में विदर्भ के साथ अन्याय का आरोप लगाते हुए प्रदर्शनकारियों ने उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणविस और अजित पवार मुर्दाबाद की नारेबाजी करते हुए स्वतंत्र विदर्भ राज्य बनाने की मांग की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *