- Breaking News, आंदोलन, नागपुर समाचार

नागपूर समाचार : विकास ठाकरे के नेतृत्व में एनआईटी के सामने कांग्रेस का आंदोलन

अधिकारीयों को कार्यपद्धति ठीक करने की दी चेतवानी

नागपुर समाचार : शहर में समस्याओं का अंबार लगा है, जिससे नागरिकों को बड़ी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इसी को लेकर गुरुवार को विधायक विकास ठाकरे के नेत्रुत्व में कांग्रेस ने नागपुर सुधार प्रन्यास के सामने आंदोलन किया। इस दौरान एनआईटी चेयरमैन का घेरा का प्रयास भी किया गया। कांग्रेस नेताओं ने एनआईटी अधिकारियों को आठ दिनों के अंदर अपने काम का तरीका बदलने और ऐसा नहीं करने पर तीव्र आंदोलन की चेतावनी दी है।

नागपुर शहर के नियोजित विकास के लिए डेवलपर के रूप में काम करने वाली नागपुर सुधार प्रन्यास वर्तमान में भ्रष्टाचार से घिरी हुई है और ऐसी स्थिति है कि नागरिकों का काम दलालों के बिना नहीं होता है। विकास के नाम पर नागरिकों द्वारा लाखों रुपए जमा किए जाने के बावजूद भी नासुप्र के तहत लेआउट में कोई विकास कार्य नहीं किया गया है। नागरिकों को बुनियादी सुविधाएं प्रदान करने में नागपुर सुधार प्रन्यास विफल रही है। 

इसी को लेकर आज नागपुर शहर कांग्रेस कमेटी ने शहर अध्यक्ष विकास ठाकरे के नेतृत्व में नागपुर सुधार परियोजना के मुख्यालय पर विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने एनआईटी के ट्रस्टियों को घेरने की कोशिश की। कांग्रेस के आंदोलन को देखते हुए इलाके में बड़ी संख्या में पुलिस बल भी तैनात किया गया था। शहर अध्यक्ष विधायक विकास ठाकरे ने आठ दिनों के भीतर नागपुर सुधार प्रन्यास द्वारा अपनी कार्यप्रणाली नहीं बदलने पर तीव्र आंदोलन की चेतावनी दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *