- Breaking News, नागपुर समाचार, राजनीति

नागपुर समाचार : भाजपा ने शुरू की घर चलो अभियान, केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने मध्य नागपुर में बांटे पत्रक

नागपुर समाचार : भारतीय जनता पार्टी ने आगामी विधानसभा चुनाव के मद्देनजर प्रचार की शुरुआत कर दी है। इसी के तहत केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने घर चलो अभियान की शुरुआत रविवार को मध्य नागपुर विधानसभा क्षेत्र से की। इस दौरान केंद्रीय मंत्री गडकरी ने न केवल लोगों से मुलाकात की बल्कि राज्य सरकार और केंद्र सरकार द्वारा किये कामों की जानकारी वाले पत्रक भी बांटे।

ज्ञात हो कि, राज्य में अगले हफ्ते चुनाव की घोषणा हो सकती है। जिसको देखते हुए भारतीय जनता पार्टी ज्यादा से ज्यादा लोगों तक राज्य सरकार और केंद्र की मोदी सरकार द्वारा किये कामों की जानकारी आम जनता तक पहुंचना चाहती है। इसी के साथ भाजपा ने राज्य भर में आज से घर चलो अभियान की शुरुआत की है। जिसके तहत पार्टी के तमाम बड़े नेता लोगों के घरो में जाकर मुलाकात करेंगे और सरकार के कामों की जानकारी देंगे। 

विजयवर्गीय ने दक्षिण-पश्चिम और उत्तर में किया जन संपर्क 

भाजपा जिला चुनाव प्रभारी कैलाश विजयवर्गीय लगातार नागपुर में डटे हुए हैं। भाजपा नेता ने उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के विधानसभा क्षेत्र दक्षिण-पश्चिम और उत्तर नागपुर में जन संपर्क किया। विजयवर्गीय ने दक्षिण पश्चिम में जहां बूथ क्रमांक 78, 79 एवं 363 पर घर घर पहुंचकर मुलाकात की। वहीं उत्तर नागपुर में बूथ क्रमांक 163 में लोगों से संपर्क साधा। इस दौरान शहर भाजपा के सभी प्रमुख नेता मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *