- Breaking News, Meeting, विदर्भ, विधानसभा चुनाव

गोंदिया समाचार : कांग्रेसियों ने बौद्ध समाज के वोटों के बदौलत सिर्फ राजकरण किया‌ – विनोद अग्रवाल

बाबासाहब को भारत रत्न देने कांग्रेस ने 34 साल लगा दिए- प्रवक्ता आशीष तायवाड़े

जलाराम लॉन में बौद्ध समाज की हजारों में उपस्थिति, कमल खिलाने का लिया संकल्प

गोंदिया समाचार : 27 अक्तूबर को जलाराम लॉन में बौद्ध समाज के हजारों महिला, पुरुषों एवं युवाओं ने उपस्थिति दर्ज कराकर ये बता दिया कि आगामी चुनाव में 27 साल समाज के वोटों के बल सत्ता सुख भोगने वाले झूठो को, गुमराह करने वालो को, समाज के वोटों पर राजकरण करने वालों को हमेशा के लिए बाहर का रास्ता दिखायेगा। 

महायुति के प्रत्याशी विनोद अग्रवाल ने अपने संबोधन में कहा, कांग्रेस ने बहुजनों, बौद्ध समाज के वोटों पर अनेक साल राज किया। कांग्रेस, बौद्ध और मुस्लिम समुदाय के वोटों को अपनी जागीर समझती है। वोटों का धुर्वीकरण करती है। पर कांग्रेस का ये खेल अब चलने वाला नही। जनता जानती है कि कांग्रेस के राज में और महायुति के कार्यकाल में समाजहित का किसने भला किया।

विनोद अग्रवाल ने आगे कहा, मेरी आराध्य माँ मांडोबाई देवस्थान से जुड़कर हमनें अनेकों सामाजिक कार्य किये। हमने मांडोदेवी देवस्थान पर विविध समुदायवर्ग के लोगों के लिए सामुहिक विवाह की शुरुआत की। अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित सीट अर्जुनी मोरगाँव से दस साल विधायक रहे एवं तत्कालीन देवेंद्र फडणवीस सरकार में मंत्री रहे राजकुमार बडोले ने बहुजनों के लिए राज्य में ऐतिहासिक कार्य किये। परम पूज्य बाबासाहब लंदन में जिस घर में शिक्षा ग्रहण करते थे उस घर को खरीदने का कार्य किया। इंदु मिल प्रकरण का समाधान किया। ये सब भारतीय जनता पार्टी की सरकार के दौरान हुआ।

गोंदिया से 27 साल आमदार रहे कांग्रेस के गोपाल अग्रवाल, चाहते तो बहुजन व बौद्ध समाज के लिए अनेक कार्य कर सकते थे पर स्वयं घोषित नेता ने 27 साल में 27 लाख खर्च नही किये।

पर जब हमें 2019 में जनता का आशिर्वाद मिला, हमने कोरोना के दो साल छोड़कर 3 साल में करोड़ो की निधि खर्च कर बौद्ध समाज के अनेक कार्य किये। हमनें गाँव, शहर में समाज भवन, बौद्ध विहार का निर्माण किये।

उन्होंने कहा, भगवान गौतम बुद्ध के सिद्धांत, उनके विचार आत्मसात करना, उन्हें आचरण में लाने का कार्य हम कर रहे है। बाबासाहब के समतामूलक विचारो पर चलकर सभी समाज का विकास करने का प्रयास कर रहे है। 

कांग्रेस के पूर्व विधायक ने हमारे बच्चों को शिक्षा क्षेत्र में आगे बढाने कभी प्रयास नहीं किया। 27 सालों में उन्होंने सिर्फ वोटों का राजकरण कर, हमारे वोटों को अपनी जागीर समझकर राजकरण किया। ऐसे गुमराह करने वालों को मेरी जनता सबक सिखाएगी ये उपस्थिति आज इसका सबूत दे रही है।

नागपुर से प्रवक्ता आशीष तायवाड़े ने कहा, कांग्रेस ने आजादी के बाद से अनेको वर्ष सत्ता सुख भोगा, बाबासाहब का नाम लेकर अनेक वर्ष राजनीतिक रोटियां सेंकी, पर जिस बाबासाहब ने देश को विश्व का सबसे बड़ा संविधान दिया आज वही कांग्रेस उन्हें भारत रत्न देने में 34 साल लगा दी। ऐसे कांग्रेसियों से सतर्क रहने की जरूरत समाज को है।

तायवाड़े ने कहा, महायुति प्रत्याशी विनोद अग्रवाल आज सभी धर्म समुदाय के लिए कार्य कर रहे है। उनमें राजकरण कम और सामाजिकता अधिक है। हमें आज मूल्यांकन करना होगा कि हमारे लिए कौन क्या कर रहा है। विशाल सभा में हजारों की संख्या में उपस्थित समाजवर्ग ने इस बार विनोद अग्रवाल फिर से का नारा दिया।

कार्यक्रम में प्रमुखता से नागपुर से आये प्रवक्ता आशिषजी तायवाड़े, जेतवन बुद्ध विहार के भदन्त बुद्धकीर्ति जी, पंस सभापति मुनेश रहांगडाले, कृउबास सभापति भाऊराव ऊके, छत्रपाल तुरकर, नप गटनेता घनश्याम पानतवने, चेतालिसिंह नागपुरे, रंजीत बारलिंगे, जिप सदस्य दीपाताई चन्द्रिकापुरे, सुधीर चन्द्रिकापुरे, कमलेश सोनवाने, प्रीतम मेश्राम, गुलशन डहाट, फिरोज बंसोड़, होमनदास पटले, सनम कोल्हटकर, शैलेश बोरकर, भास्कर नागदिवे, सुरेश गजभिए, कैलाश गजभिये, रामचन्द्र भोंडेकर, महेंद्र चौरे, देवानंद खोब्रागडे, पंस सदस्य मीनाक्षी बारलिंगे, पंस सदस्य मंजुबाई डोंगरे, शिवजी तागड़े, सूर्यमणि रामटेके, श्याम चौरे, कनीराम तावाड़े, आनंद वासनिक, डॉ. महेंद्र गेडाम, नितेश गड़पायेले, प्रमोद गजभिये आदि गणमान्य नागरिकों के साथ हजारों की संख्या में बहुजन व बौद्ध समाज की उपस्थिति रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *