- Breaking News, आयोजन, नागपुर समाचार

नागपुर समाचार : उत्कर्ष पैरामेडिकल इंस्टीट्यूट द्वारा दिव्यांग कार्यक्रम का सफल आयोजन

नागपुर समाचार : उत्कर्ष पैरामेडिकल इंस्टीट्यूट ने प्रोग्रेसिव फेडरेशन फॉर विजुअली चैलेंज्ड के सहयोग से दिव्यांग जनों के लिए एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन आमदार निवास, सिव्हिल लाइन्स, नागपुर में किया गया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य दिव्यांगजनों के सशक्तिकरण और जागरूकता का प्रसार करना था।

मुख्य अतिथि : कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में भालचंद्र उपाध्याय, तेलंग वर्मा, गेडाम सर, दिलीप पांडे, भवानी वर्मा सर और नंदिता मैडम, शिप्रा सरकार मैडम, मंजू मैडम उपस्थित थे। उन्होंने दिव्यांग जनों की सामाजिक और व्यावसायिक जीवन में भागीदारी बढ़ाने की आवश्यकता पर जोर दिया।

सांस्कृतिक कार्यक्रम : कार्यक्रम के दौरान विविध सांस्कृतिक प्रस्तुतियां आयोजित की गईं। दिव्यांगजनों द्वारा प्रस्तुत नृत्य, गायन और नाटक ने उनकी अद्वितीय प्रतिभा और सामर्थ्य को प्रदर्शित करते हुए सभी उपस्थित लोगों को प्रेरित किया।

आयोजक : इस कार्यक्रम को सफलता पूर्वक आयोजित करने के लिए मनोज वैरागड़े, त्र्यंबक मोकासरे सर, मिनाक्षी बारहाटे, सुनंदा पुरी, ज्योति समुद्रावर आदि आयोजकों ने महत्वपूर्ण योगदान दिया।

सहयोग कार्यकर्ता : कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए छाया लोखंडे, प्रीति कुर्मी, वैशाली खेड़कर, सुनंदा मोकासरे, सुमन बोर्डे, मंगला जंभुड़े, वंदना लोखंडे आदि कार्यकर्ताओं ने सहयोग किया।

कार्यक्रम के दौरान निम्नलिखित पुरस्कार का वितरण किया गया 

▪️ दिव्यांग सेवा गौरव पुरस्कार मनोज वैरागड़े को दिया गया।

▪️ दिव्यांग मित्र गौरव पुरस्कार मिनाक्षी बारहाटे को दिया गया।

▪️ राष्ट्रीय कार्यकारिणी पुरस्कार सुनंदा पुरी को दिया गया।

▪️ प्रोग्रेसिव फेडरेशन ऑफ विजुअली चैलेंज्ड अध्यक्ष पुरस्कार त्र्यंबक मोकासरे को दिया गया।

▪️ दिव्यांग मित्र गौरव पुरस्कार पीएम दहाके को दिया गया।

कार्यक्रम ने सभी में उत्साह और प्रेरणा का संचार किया। उत्कर्ष पैरामेडिकल इंस्टीट्यूट ने सभी अतिथियों, प्रतिभागियों और सहायक संगठनों का आभार व्यक्त किया और भविष्य में भी इस तरह के कार्यक्रम आयोजित करने की प्रतिबद्धता व्यक्त की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *