- Breaking News, नागपुर समाचार

नागपुर समाचार : परशुराम सर्वभाषीय ब्राह्मण संघ द्वारा युवक युवतियों का भव्य परिचय सम्मेलन सफल रहा 

नागपुर समाचार : परशुराम सर्वभाषीय ब्राह्मण संघ, नागपुर द्वारा आयोजित ब्राह्मण समाज के नवयुवक, युवतियों के परिचय का परिचय सम्मेलन रविवार 12 जनवरी 2025 को अमृत भवन, उत्तर अंबाझरी मार्ग, सीताबर्डी, नागपुर में भव्य आयोजन हुआ 

इस अवसर पर परशुराम सर्वभाषीय ब्राह्मण संघ संस्थापक अध्यक्ष श्री त्रिलोकीनाथ सिधरा, प्रमुख अतिथि के रूप में कार्यक्रम के अध्यक्ष श्री महेंद्र कुमार भार्गव, श्रीमती तारादेवी व्यास, श्री प्रशांत कुलकर्णी, श्री नितिन पटवर्धन, श्री विनोद चतुर्वेदी, श्री नरेंद्र जोग, संजय चतुर्वेदी, श्री जयभगवान शर्मा उपस्थित थे।

सर्वप्रथम कार्यक्रम में मुख्य अतिथियों के हस्ते भगवान परशुराम जी की विशाल प्रतिमा की पूजा आरती तथा माल्यार्पण किया गया।

कार्यक्रम में सभी अतिथियों ने अपने विचार व्यक्त किया। तत्पश्चात विशेष रूप से डॉ. आनंद ताराचंद शर्मा तथा डॉ. प्रभावती हरिप्रसाद बाजपेयी को शाल, श्रीफल, पौधा तथा विशाल गौरव पत्र देकर ‘परशुराम गौरव सम्मान’ से सम्मानित किया गया।

इनके अलावा सामाजिक सेवाओं के चलते श्रीमती रेखा चतुर्वेदी तथा श्रीमती जयमाला तिवारी का भी सम्मान किया गया।

परशुराम सर्वभाषीय ब्राह्मण संघ नागपुर द्वारा विगत 25 वर्षों से अविरल रूप से युवक युवतियों का भव्य परिचय सम्मेलन करते आ रहा है साथ ही साथ समस्त भाषा व शाखा के ब्राह्मणों को सम्पूर्ण मानव समाज के कल्याण हेतु एक सूत्र में पिरोने का भी कार्य कर रहा है, जिसका भरपूर समर्थन तथा प्रतिसाद समाज से हमेशा प्राप्त होता रहा है। 

उपस्थित प्रतिभागी या उनके आधिकारिक पालक स्वयं मंच से अपना परिचय दिया, साथ ही एल.ई.डी. स्क्रीन पर उनका विवरण भी दिया जा रहा था।

सभी प्रतिभागियों का विवरण ‘मिलाप’ पुस्तिका में प्रकाशित किया जाता है एवं प्रतिभागियों का सम्पूर्ण विवरण वेब साइट www.bramhanmilap.com पर भी वर्ष भर के लिए उपलब्ध रहता है। कुंडली एवं रक्त गट जाँच की व्यवस्था कार्यक्रम स्थल पर की गई थी। नागपुर नगर के बाहर से आने वाले अतिथियों के रुकने / विश्राम करने के व्यवस्था की गई थी। सम्मलेन में पधारे सभी अतिथियों की नाश्ते, चाय एवं दोपहर के भोजन की व्यवस्था भी की गई थी।

परशुराम सर्वभाषीय ब्राह्मण संघ के संस्थापक अध्यक्ष त्रिलोकीनाथ सिधरा के मार्गदर्शन में।

कार्यक्रम के संयोजक जयभगवान शर्मा के नेतृत्व में महिला मंच एवं संगठन के समस्त कार्यकारिणी मंडल, वरिष्ठ एवं युवाओं के अनेक दल मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़, तेलंगाना तथा सम्पूर्ण विदर्भ क्षेत्र में प्रचारार्थ विचरण कर विभिन्न ब्राह्मण संस्थाओं एवं विप्र बांधवों से भेंट कर निमंत्रित किया गया था जिसके फलस्वरुप इस एक दिवसीय कार्यक्रम में सुबह 9:30 बजे से संध्या 5:00 बजे तक लगभग 500 की संख्या में युवक- युवतियों तथा पालकों ने अपनी उपस्थिति दर्ज की।

कार्यक्रम का कुशल संचालन प्रा. डॉ. प्रेमलता तिवारी ने एवं आभार प्रदर्शन आशीष शर्मा द्वारा किया गया था। कार्यक्रम को सफल बनाने में समस्त कार्यकारिणी सदस्य एवं समस्त सहयोगी ब्राह्मण संस्थाओं का सहयोग रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *