नागपुर समाचार : केन्द्रीय मंत्री नितिन गड़करी की संकल्पना से होने वाले खासदार वरिष्ठ नागरिक सांस्कृतिक महोत्सव का सुरेश भट्ट ऑडिटोरियम में शुभारंभ हुआ। इस समारोह का उद्घाटन मशहूर अभिनेता जीतेंद्र के हाथों हुआ।
इस दौरान केंद्रीय मंत्री ने कहा, “यह कार्यक्रम वरिष्ठ नागरिकों के जीवन को और अधिक खुशहाल बनाना, उनके जीवन में सकारात्मकता लाना, उनके जीवन को खुशहाल बनाना, प्रसन्न मन से सामाजिक कार्यों में योगदान देने के उद्देश्य से किया जाता है।”
नितिन गडकरी ने कहा कि इसी उद्देश्य से प्रतिवर्ष विभिन्न शिविरों के साथ खासदार सांस्कृतिक महोत्सव का आयोजन किया जाता है। इसे मिल रहे रिस्पॉन्स को देखकर महोत्सव के पीछे का उद्देश्य सफल होता दिख रहा है।