- नागपुर समाचार, स्वास्थ 

श्री. नितीनजी गडकरी के जन्मदिन के उपलक्ष्य में रक्तदान शिबिर।

नागपुर:- शनिवार 29 मई को श्री नितिनजी गडकरी इनके जन्मदिन के उपलक्ष में भारतीय जनता पार्टी स्वच्छ भारत अभियान महानगर की ओर से एल. ए. डी. काॅलेज चौक स्थित इंदिरा गांधी रुग्णालयमें सुबह १० बजे रक्तदान शिबीर का आयोजन किया गया। रक्तदान शिबिर का उद्घाटन माननिय श्री. दयाशंकर तिवारीजी ने किया। कोरोना की दूसरी लहर में कई मरीजो को रक्त की कमी की वजह से जान गवानी पड रही है ऐसे में रक्तदान शिबिर आयोजित कर कुछ प्रमाण में मरीजो की मदत की जा सकती है।

                         श्री नितिन गड़करीजी ने जिस तरह कोरोना की दूसरी लहर में राहत कार्य किया है वह किसी और नेता के बस की बात नही। उनके प्रति आदर व्यक्त करने के लिए सम्पूर्ण नागपुर जिला में रक्तदान शिविर, प्लाज्मा दान शिबिर, RT-PCR टेस्ट शिबिर का आयोजन किया जा रहा है।

          रक्तदान शिबिर में प्रमुख रूप से नगरसेविका सौ. परिनिता फुके, धरमपेठ झोन के सभापती श्री. सुनिलजी हिरणवार, स्वच्छ भारत अभियान महानगर अध्यक्ष श्री संदेश कनोजे , पालक श्री. भोलानाथजी सहारे, सह पालक सौ. सविता रेलकर, सहकार महामंत्री श्री. गिरीशजी मुंधडा, सौ. प्रणिता लोखंडे, सौ. संजीवनी चौधरी, सौ.भाग्यलता तलखंडे, सौ. कल्पना मानापूरे, सौ. प्रिती गायधने, सौ. चित्रा माकडे, सौ. सरोज चव्हाण, सौ. आशाताई बोरकर, सौ. चांदनी हसानी, सौ. ज्योती दिवेदी, श्री. अतुल पांडे, श्री. मनोज पालिवाल,श्री. सुधीर कपुर, श्री. अरविंद भन्साली, श्री. विजय अग्रवाल, श्री. उपेंद्र वालदे, चिराग बोरकर, कोविल बोरकर, अर्पित श्रीरामे एवं अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे। आयोजको ने इंदिरा गांधी रुग्णालय के डाॅ. शिलू चिमुरकर मॅडम, डाॅ. किम्मतकर मॅडम, प्रा.अल्का शेवाळे, ब्लड बॅंक के सत्यम सिंग एवं सभी स्टाफ मेंबर्स का आभार माना।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *