आदर्श बहुउद्देशिय शिक्षण संस्था ने नंदनवन पुलिस स्टेशन में किया वृक्षारोपण।
नागपुर:- आदर्श बहुउद्देशीय शिक्षण संस्था की ओर से गुरुवार २१ जूलाई को सुबह नंदनवन पुलिस स्टेशन में वृक्षारोपण किया गया। संस्था की सचीव मा. ज्योति द्विवेदी जी ने कहा कि हमारी संस्था द्वारा नागपुर के सभी पुलिस स्टेशन एवं सरकारी, गैरसरकारी कार्यालयों में वृक्षारोपण करने का संकल्प लिया गया है। नंदनवन पुलिस स्टेशन में संस्था के जिम्मेदार सदस्य एवं पुलिस अधिकारियों द्वारा पेड़ लगाएं गए। पुलिस अधिकारी सविता राऊत, करुणा ढोले, अंजली बोकडे जी ने संस्था के कार्य की सराहना करते हुए संस्था के उज्ज्वल भविष्य के लिए ज्योती द्विवेदी जी को शुभकामनाएं दी।
पेड़ लगाना अनिवार्य है वृक्षारोपण को महत्वपूर्ण बताते हुए कार्यक्रम की शुरुआत की गई। संस्था कि ओर से वृक्षारोपण का कार्यक्रम जगह-जगह, बस्ती-बस्ती में किया जा रहा हैं। संस्था की शाखाएँ द्वारा हर जगह पेड़ लगाओ पेड़ जगाओं ऐसा अभियान शुरू किया गया है। इस वर्ष अब तक १५० से अधिक पेड लगाए गए हैं और ५०० से ज्यादा पेड़ बाटे गए।
ओमकार नगर शिव मंदिर, गणेश मंदिर, शितला माता मंदिर, उदय नगर, नंदनवन, वाठोडा तारोड़ी, बेसा, खामला, महालक्ष्मी नगर, अमर नगर ऐसे कई स्थानों पर वृक्षारोपण किया गया। संस्था के सभी सदस्य पेड़ लगा रहे हैं।
कार्यक्रम में ज्यादा से ज्यादा पेड़ लगाया जाऐ ऐसी अपील की गई है। संस्था सदस्य की प्रार्थना द्विवेदी ने उपस्थित सभी का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम में पुलिस स्टेशन की ओर से सविता राऊत, करुणा ढोले,अंजली बोकडे, तथा संस्था की ओर से श्रीमति ज्योती द्विवेदी (सचिव), पल्लवी जोशी (सदस्य), राहुल जयसवाल, राहुलप्रसद शर्मा तथा नंदनवन के सभी नागरिक उपस्थित थे।