- Breaking News, नागपुर समाचार

नागपुर समाचार : गुजरात में भाजपा की प्रचंड जीत, शहर में कार्यकर्ताओं ने मनाया जश्न

गुजरात में भाजपा की प्रचंड जीत, शहर में कार्यकर्ताओं ने मनाया जश्न

नागपुर समाचार : गुजरात विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी को प्रचंड बहुमत मिला है। 62 साल का रिकॉर्ड तोड़ते हुए भाजपा ने 182 सीट मेसे 157 सीटों पर कब्ज़ा कर लिया है। भाजपा को मिली इस प्रचंड जीत का जश्न शहर के भाजपा कार्यकर्ताओं ने भी मनाया। पार्टी के बड़ी संख्या में नेता और कार्यकर्ता शुक्रवारी तालाब स्थित शहर मुख्यालय के सामने पहुंचे और नाच-गाकर जीत का जश्न मनाया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने एक दूसरे को मिठाई भी खिलाई। 

यह कार्यकर्ताओं और विकास की जीत : गुजरात में मिली लैंडस्लाइड जीत पर शहर अध्यक्ष और विधायक प्रवीण दटके ने जीत को कार्यकर्ताओं की मेहनत और प्रधानमंत्री मोदी के विकास मॉडल को दिया है। उन्होंने कहा, “जिस तरह से गुजरात में विकास हुआ है, और चुनाव में पार्टी कार्यकर्ताओं ने जिस तरह से विकास किया है, उसी का नतीजा है कि, भाजपा को प्रचंड जीत हासिल की है।”

गडकरी ने भी दी बधाई : भाजपा की जीत पर केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने पार्टी कार्यकर्ताओं को बधाई दी है। भाजपा ने कहा, “गुजरात में भाजपा की प्रचंड जीत गुजरात के जनता की भाजपा और मोदी जी के प्रति अटूट विश्वास और स्नेह की जीत है। गुजरात में भाजपा ने जो विकास की राजनीति की, जनता ने उस पर फिर एक बार मोहर लगाई है। इस विश्वास के लिए गुजरात की जनता का कोटि कोटि धन्यवाद।” गडकरी ने इस दौरान प्रधानमंत्री मोदी, गृहमंत्री अमित शाह सहित सभी गुजरात के सभी नेताओं को धन्यवाद दिया है।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *