- Breaking News, नागपुर समाचार

जन्मदिन पर विशेष : आज भी जनता में लोकप्रिय है सुधाकर भाऊ

नागपुर समाचार : 2014 से 2019 तक भारतीय जनता पार्टी से दक्षिण नागपुर के विधायक रहे सुधाकर कोहले बिना किसी‌ लालसा के जनसेवा में लगे हैं। फिलहाल न तो सुधाकर कोहले पास भाजपा में कोई पद है और न ही किसी प्रकार की विधायकी या कुछ और, लेकिन मन में जनसेवा का जुनून जरूर कूट- कूट कर भरा है। इसी जुनून के चलते पूर्व विधायक कोहले अब भी क्षेत्र के नागरिकों के हर काम में सेवा भाव से जुटे हुए नजर आते हैं। अब भी उनके जनसंपर्क कार्यालय में लोगों की भीड़ जुटती है और लोग उन्हें अपनी-अपनी समस्याओं से अवगत कराते रहते हैं।

सुधाकर कोहले भी लोगों की समस्याओं को सुलझाने के लिए हर संभव मदद करते हैं। पूर्व विधायक कहते हैं कि जनता दरबार में आए लोगों की समस्याओं को सुलझाने के लिए में कटिबद्ध हूं। ये लोगों का ही प्यार है जो वे मुझ पर विश्वास करते हैं। भगवान से प्रार्थना है कि लोगों का प्यार और आशीर्वाद ऐसे ही बना रहे।

विदित हो कि लोग उनके पास‌ एनएमसी, एनआईटी और मंत्रालय से जुड़ी समस्याओं लेकर आते हैं जिनको हल करने का प्रयास सुधाकर कोहले जरूर करते हैं। इसके लिए वे समय-समय पर अधिकारियों से फॉलोअप लेते रहते हैं और‌ कार्यों को पूरा करने का प्रयास‌ करते हैं। दक्षिण नागपुर क्षेत्र के लोग अपनी हर समस्या में पूर्व‌विधायक कोहले को याद करते हैं और कोहले भी उनके काम पूरा करवाने के लिए जुट जाते हैं। 

लोग उनके जनसंपर्क कार्यालय में अपनी समस्या लेकर आते हैं और यहां से निराश नहीं जाते हैं। यह लोगों का प्यार ही है कि विधायकी जाने के बाद भी वे अपनी समस्या में कोहले को ही याद करते हैं। उल्लेखनीय है कि 2019 के विधानसभा चुनाव में निवर्तमान विधायक सुधाकर कोहले का टिकट काट कर भाजपा ने मोहन मते को इस क्षेत्र से उम्मीदवार बनाया था। उसके बाद कोहले को पार्टी में भी कोई पद नहीं दिया गया लेकिन पूर्व विधायक न इन बातों को दिल पर नहीं लिया और वे अपनी जनसेवा में जुटे रहे।

दक्षिण नागपुर के लोगों का कहना है कि सुधाकर कोहले के कार्यालय के द्वार उनके लिए हमेशा खुले रहते हैं और यहां आकर उनकी समस्याओं का समाधान हो जाता है। 1 जुलाई को उनका जन्मदिवस है और दक्षिण नागपुर के निवासियों ने उन्हें शुभकामनाएं दी हैं और कहा कि ऐसा व्यक्ति यदि किसी पद पर रहता तो जनता की अधिक मदद कर पाता।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *