- Breaking News, नागपुर समाचार, शीत सत्र २०२३

नागपुर समाचार : शीतकालीन सत्र: उपराजधनी पहुंची उपसभापति नीलम गोऱ्हे, तैयारियों का लिया जायजा

नागपुर समाचार : विधानसभा का शीतकालीन सत्र सात दिसंबर से शुरू होने वाला है। सत्र की तैयारियों का जायजा लेने के लिए मंगलवार को विधान परिषद् की उपाध्यक्ष नीलम गोऱ्हे नागपुर पहुंची। अपने इस दौरे के दौरान गोऱ्हे सत्र की तैयारियों को देखा और अधिकारीयों को दिशा निर्देश दिए। 

उपराजधानी पहुंचते ही विधानपरिषद उपाध्यक्ष सीधे विधानमंडल भवन पहुंची। इस दौरान उनके साथ नागपुर विभाग की विभागीय आयुक्त विजया लक्समी बिदरी समेत कई बड़े अधिकारी मौजूद थे. गोल्हे ने सबसे पहले आला अधिकारियो के साथ बैठक की. बैठक में शीत सत्र के दौरान जरुरी कामो की समीक्षा की. जिसके बाद वह खुद पुरे परिसर का मुआयना कर तैयारियों का जायजा लिया। 

गोल्हे ने पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि, इस वर्ष विधानमंडल परिसर में महिलाओ और खासकर छोटे बच्चो के लिए अलग से कक्ष बनाये गए है. ताकि महिला और बच्चो को कोई दिक्कत ना हो। साथ ही परिसर में 24 घण्टे आरोग्य सेवा भी दी जाएगी। 

हर सत्र के दौरान महिला पुलिसकर्मियों और अन्य महिला कर्मचारियों को कई परेशानियों का सामना करना पड़ता है। इनमे महिला प्रसासधन गृह भी एक समस्या रही है। इस संदर्भ में गोल्हे ने कहा की मोबाइल टॉयलेट की व्यवस्था की गयी है साथ ही पेट्रोल पम्पो को भी हिदायत दी गयी है की वह भी अपने वाशरूम को तैयार करे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *