नागरिकों ने बलून सिलेंडर पर रोक लगाने की मांग
नागपुर समाचार : सदर थाना अंतर्गत वीसीए स्टेडियन के पास बड़ा हादसा हो गया। जहां बलून सिलेंडर बलास्ट में एक बच्चे की मौत हो गई, वहीं दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। जिन्हें मेयो अस्पताल में ईलाज के लिए भर्ती कराया गया है। यह हादसा शाम साढ़े आठ बजे हुआ। मृतक बच्चे की पहचान शिजान आसिफ शेख (3.5 वर्ष, न्यू मानकापुर) निवासी के रूप में हुई है, वहीं घायलों में अनमत आसिफ शेख (24) और फारिया हबीब शेख (28) हैं। वहीं बलून विक्रेता सत्येंद्र सिंह मौके से फरार हो गया है।
मिली जानकारी के अनुसार, बच्चा अपने माता पिता के साथ शॉपिंग के लिए सदर परिसर में गया था। क्रिस्मस के मौके पर बच्चा अपने परिजनों के साथ घूमते हुए सदर स्थित वीसीए स्टेडियम स्थित परिसर में पहुंचे। इसी दौरान चर्च के सामने स्तिथ गैस बलून वाला खड़ा था। इसी दौरान अचानक सिलेंडर में ब्लास्ट हो गया। ब्लास्ट होते ही सिलेण्डर हवा में उड़ा और नीचे मृतक बच्चे के सिर पर आकर गिर गया। इस हादसे में मौके पर ही बच्चे की मौत हो गई। वहीं दो अन्य भी घायल हो गए।
हादसे के बाद वहां हड़कंप मच गया। तुरंत बच्चे और दोनो घायलों को ईलाज के लिए मेयो असपतल ले जाया गया। जहां ज्यादा खून बह जाने के कारण बच्चे को डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। वहीं घायलों का ईलाज जारी है। हादसे के बाद बलून वाला मौके से फरार हो गया।
पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज़ कर आगे की जांच शुरु कर दी है। वहीं हादसे को लेकर नागरिकों ने बलून सिलेंडर पर रोक लगाने की मांग की है। इसी के साथ सरकार से मुआवजा की भी मांग परिजनों द्धारा की गई है।