- Breaking News, नागपुर समाचार

नागपुर/रामटेक समाचार : केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने किया डॉ कमलाकर तोताडे सांस्कृतिक भवन एवं अतिथि गृह का लोकार्पण

नागपुर/रामटेक समाचार : रामटेक तहसील के कविकुलगुरू कालिदास संस्कृत विश्वविद्यालय में नवनिर्मित डा कमलाकर तोतडे सभागृह का शैक्षणिक, सामाजिक एवं सांस्कृतिक उपक्रमों का केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी के हस्तें लोकार्पण किया गया। केंद्रीय मंत्री ने इस भवन निर्माण में सहयोग करने वाले अन्य राजनीतज्ञों का आभार जताया।

केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी सहित उनकी पत्नी कंचन गडकरी के द्वारा अपने रामटेक दौरे के दौरान सर्वप्रथम मनसर स्थित राम जानकी मंदिर में प्रभु श्रीराम एवं माता जानकी के दर्शन किए, जिसमें पूर्व विधायक डी मल्लीकार्जुन रेड्डी सहित अन्य भाजपा पदाधिकारियों की उपस्थिति रहीं। 

इसके बाद रामटेक स्थित कवि कुलगुरू कालिदास संस्कृत विश्वविद्यालय में नवनिर्मित भवन का लोकार्पण किया गया।इस आयोजन में पूर्व विधायक डी मल्लीकार्जुन रेड्डी, विधायक एड आषिश जायसवाल सहित संस्कृत विश्वविद्यालय के कुलपति हरेराम त्रिपाठी सहित अन्य प्रमुख पदाधिकारियों एवं अधिकारियों की उपस्थिति रहीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *