नागपुर समाचार : शहर के मोतीबाग रेलवे म्यूजियम में रविवार तड़के साढ़े तीन बजे आग लग गई है। इस हादसे में वहां खड़ी एक ट्रेन के छह कोच जलकर ख़ाक हो गया। घटना की जानकारी तुरंत अग्निशमन विभाग को दी गई। जानकारी मिलते ही फायर ब्रिगेड की गाडी मौके पर पहुंची और आग को बुझाया। आग कैसे लगी यह अभी तक सामने नहीं आया है।
शहर के कड़बी चौक स्थति मोतीबाग रेल संग्रहालय में रविवार तड़के साढ़े तीन बजे आग लग गई। घटना की जानकारी तुरंत अग्निशमन विभाग को जानकारी दी गई। जानकारी मिलते ही अग्निशमन की टीम तुरंत मौके पर पहुंची और आग को बिछाने का काम शुरू किया। हालांकि, आग की लपटे इतनी तेज थी कि, फायर कर्मियों को आग बुझाने में परेशानी का सामना करना पड़ा।
करीब साढ़े तीन घाटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। इस हादसे में हैरिटेज रूम, ऑफिस, स्टोर रूम सहित ऑटोडीरयम में रखा सामान जलकर ख़ाक हो गया। इस हादसे में रेलवे को 75 लाख का नुकसान हुआ। हालांकि, आग कैसे लगी यह अभी तक सामने नहीं आया है।