- Breaking News, नागपुर समाचार

नागपूर समाचार : मतदान सूची गड़बड़ी, विधायक कृष्ण खोपड़े ने जिलाधिकारी को दिया ज्ञापन, जल्द सुधार की मांग

नागपुर समाचार : नागपुर लोकसभा सीट पर मतदान के दौरान सूची में बड़ी गड़बड़ी सामने आई थी। लोग मतदान करने के लिए बूथों तक तो पहुंचे, लेकिन सूची में नाम नहीं होने के कारण बिना मतदान किये उन्हें वापस लौटना पड़ा। करीब पांच लाख लोगों का या तो सूची में नाम नहीं था या तो उसमें गड़बड़ी थी। इसी को लेकर पूर्व नागपुर विधायक कृष्ण खोपड़े ने जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा और जल्द से जल्द सूची में सुधार करने की मांग की।

मंगलवार को भाजपा के अन्य नेताओं के साथ मिलकर कृष्णा खोपड़े जिलाधिकारी को मतदाता सूचि की गड़बड़ी के सन्दर्भ में निवेदन दिया। इस दौरान खोपड़े ने दावा किया की कई बूथ में गड़बड़ी को खुद उन्होंने और उनके कार्यकर्ताओ ने पकड़ा है जिसका सारा विवरण जिलाधिकारी को दिया गया है।

खोपड़े के मुताबिक मतदाता सूचि में गड़बड़ी के चलते पांच लाख से अधिक मतदाता अपने मताधिकार के वंचित रहे है। इसलिए दोषियों पर कार्रवाई की जाये।इसके साथ ही अक्टूबर में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले मतदाता सूची को दुरुस्त किया जाये।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *