मुंबई समाचार -: पांचवें चरण के मतदान के साथ महाराष्ट्र में लोकसभा चुनाव संपन्न हो गया। पांचवें चरण के तहत राज्य की 13 लोकसभा सीटों पर मतदान हुआ। इसी के साथ राज्य की सभी 48 लोकसभा सीटों पर चुनाव समाप्त हो गए। राज्य में चुनाव खत्म होते ही भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष चंद्रशेखर बावनकुले ने कार्यकर्ताओं को भावनात्मक पत्र लिखा है। चुनाव में कार्यकर्ताओं द्वारा की गई मेहनत की प्रशंशा करते हुए बावनकुले ने चार जून को मिलकर जश्न मनाने की बात कही।

पांच चरणों में हुआ मतदान
राज्य की 48 लोकसभा सीटों पर पांच चरणों में मतदान हुआ, जिसमें पहले चरण यानी 19 अप्रैल को मतदान हुआ। इसके बाद 26 अप्रैल सात, 13 और 20 मई को मतदान हुए। वहीं चार जून को चुनावी परिणाम सामने आएंगे। ज्ञात हो कि, 2019 के लोकसभा चुनाव में भाजपा शिवसेना नीत गठबंधन ने 41 सीटों पर जीत हासिल की थी।