- Breaking News, नागपुर समाचार

नागपुर समाचार : घर में बने गोदाम में लगी आग, अग्निशमन विभाग ने 9 लोगों का किया रेस्क्यू

नागपुर समाचार : गर्मियों का मौसम में आग लगने की घटना लगातार बढ़ रही है। ऐसी ही घटना जरीपटका स्थित एक गोडाउन में आग लग गई। देखते ही देखते आग पुरे बिल्डिंग में फ़ैल गई। घटना की जानकारी मिलते ही अग्निशमन विभाग तुरंत मौके पहुंचा और घर के अंदर फंसे पांच लोगों का रेस्क्यू कर उन्हें बाहर निकाला। 

शहर में पिछले कुछ दिनों से बेहद तेज गर्मी पड़ रही है। तापमान 40 डिग्री के पार पहुंच चूका है। गर्मी के दौरान शहर में आग की घटना भी बढ़ रही है। ऐसा ही घटना जरीपटका के महात्मा गांधी स्कूल के पास स्थित एक घर में स्थित गोदाम में आग लग गई। आग सोमवार आधी रात डेढ़ बजे लगी। आग देखते ही देखते पुरे बिल्डिंग में फ़ैल गई। जिस समय आग लगी उस समय घर में करीब नौ लोग मौजूद थे। आग लगने की जानकारी मिलते ही तुरंत घटना की जानकारी सुगत नगर केंद्र को दी गई।

जानकारी के आधार पर फायर फाइटर तुरंत मौके पर पहुंचे और घर में फंसे नौ लोगों का रेस्क्यू किया। रेस्क्यू किये लोगों में चार पुरुष, चार महिला और एक बच्चा शामिल रहा। घर के मालिक लक्ष्मणदास चंदवानी की डिस्पोजल की दूकान है। वहीं घर में ही उन्होंने गोदाम बना रखा था। इस हादसे में गोदाम में रखा 90 हजार से ज्यादा का माल जलकर ख़ाक हो गया। आग कैसे लगी इसकी जानकारी सामने नहीं आया है, लेकिन शार्ट सर्किट से आग लगने का अनुमान जताया जा रहा है। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *