नागपुर समाचार : शनिवार की रात भारत के लिए बेहद अनोखी रही। भारतीय क्रिकेट टीम ने बारबाडोस में खेले गए टी20 विश्वकप फ़ाइनल मैच में दक्षिण अफ्रीका को सात रनो से हराकर विश्वकप अपने नाम कर लिया। 17 साल बाद भारत ने टी20 विश्वकप जीता। भारत की इस जीत से देशभर में जश्न का माहौल रहा। नागपुर में भी प्रशंशक रात भर देश की जीत का जश्न मनाते रहे। शहर के लक्ष्मीभवन चौक पर हजारों की संख्या में फैंस जमा हुए और भारत की जीत का जश्न मनाया। इस दौरान भारत माता की जय सहित हिंदुस्तान जिंदाबाद के नारे भी प्रशंषको द्वारा लगाया गया।
भारत ने दक्षिण अफ्रीका को जीत के लिए 177 रनो का टारगेट दिया था। वहीं अफ़्रीकी टीम 20 ओवर में 168 रन ही बना सकी। इसी के साथ भारत ने सात रनो से मैच सहित विश्वकप को जीत लिया। जैसे भी मैच भारत ने जीता अपने घरों में खेल रहे दर्शक बाहर निकल आये। रात 12 बजे के करीब हाथों में तिरंगा सहित भारत माता की जय के नारे लगते शहर के क्रिकेट प्रेमी लक्ष्मीभवन चौक पर जमा होने लगे। हजारो की संख्या में दर्शक वहां पहुंचे और भारत की जीत का जश्न मनाया।
एक तरफ जहां फैंस ढोल के ताल पर नाचते हुए दिखाई दिए। वहीं कई पटाखे फोड़ते और एक-दूसरे को मिठाई खिलाते हुए भी नजर आएं। मैच समाप्त होने के बाद शुरू हुआ जश्न आधी रात तक चलता रहा। इस दौरान पूरा परिसर भारत माता की जय सहित हिंदुस्तान जिंदाबाद के नारे से गूंज उठा।
पुलिस को करना पड़ा बल प्रयोग
जश्न और उत्साह को देखते हुए पुलिस विभाग ने किसी भी अप्रिय घटना से बचने के लिए बड़ी संख्या में पुलिसकर्मियों को भी तैनात किया था। परिसर में दर्शकों की भीड़ बहुत ज्यादा थी। जिसके कारण पुलिस को भी थोड़ी परेशानी हुई। वहीं भीड़ को नियंत्रित करने के लिए पुलिस को हल्का बल भी प्रयोग करना पड़ा।
पब और लाउंज रहे फूल, तीन गुना कीमत में दी एंट्री
क्रिकेट और विश्वकप फ़ाइनल मैच की दीवानगी को शहर के पब और लाउंज संचालको ने खूब भुनाया। आम तौर पर वीकेंड में एंट्री के लिए एक राशि ली जाती है। लेकिन क्रिकेट मैच को देखते हुए पब और लाउंज संचालको ने एंट्री फ़ीस को तीन से चार गुना बढ़ा दिया। उदाहरण के तौर पर जहां एक हजार की इंट्री थी वहां पांच-पांच हजार रूपये लिए गए। यही नहीं शहर के बड़े और प्रसिद्ध पब में 15,000 हजार से 20,000 रूपये भी लिए आ गये।