- Breaking News, आयोजन, नागपुर समाचार

नागपुर समाचार : श्री राम कथा हेतु श्री शंकराचार्य स्वामी प्रज्ञानानंद सरस्वती का आज शाम हुआ नागपुर आगमन

नागपुर समाचार : 27 से 29 सितंबर तक भेंडे ले-आउट, त्रिमूर्ति नगर में आयोजित की जा रही दिव्य श्रीराम कथा के लिए शंकराचार्य स्वामी प्रज्ञानानंद सरस्वती का नगर आगमन आज २६ सितंबर शाम ६:३० बजे हुआ। आयोजन समिति द्वारा हवाई अड्डे पर उनका पुष्प माला के साथ भव्य स्वागत किया गया। पश्चात कार के काफिलों के साथ स्वामीजी ने अपने त्रिदिवसीय निवासस्थान हेतु रविभवन की ओर प्रस्थान किया।

आपको ज्ञात हो कि 3 दिवसीय दिव्य श्रीराम कथा का भव्य आयोजन श्री शंकराचार्य कुटुम्बकम, नागपुर की ओर से शंकराचार्य स्वामी प्रज्ञानानंद सरस्वती महाराजजी के मुखविंद से भेंडे ले-आउट, मोखरे कॉलेज के पास, त्रिमूर्ति नगर में 27 से 29 सितंबर तक आयोजित की गई है। इसका समय दोपहर 3 बजे से 6 बजे तक रखा गया है।

आयोजन की संयोजिका विधि झा व चंदन गोस्वामी ने बताया कि प्रथम दिवस शुक्रवार, 27 सितंबर को भव्य कलश यात्रा सुबह 10 श्री गजानन महाराज मंदिर से कथास्थली भेंडे लेआऊट, गणेश मैदान के लिए निकाली जाएगी। पश्चात कथा दोपहर 3 से आरंभ होगी। 28 सितंबर को सुबह 9 से 12 बजे तक श्री वृद्धि महालक्ष्मी यज्ञ होगा। पश्चात कथा दोपहर 3 से शाम 6 बजे तक होगी। रविवार 29 सितंबर को सुबह 9 बजे श्री वृद्धि महालक्ष्मी यज्ञ होगा। पश्चात कथा दोपहर 3 बजे होगी। इसी दिन शाम 7 बजे भव्य महाप्रसाद वितरण कार्यक्रम होगा। श्रीराम कथा के मुख्य अतिथि के रूप में सड़क परिवहन और राजमार्ग केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी, महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री देवेन्द्र फडणवीस, भारतीय जनता पार्टी के महाराष्ट्र चंद्रशेखर बावनकुले उपस्थित रहेंगे।

कार्यक्रम के सफलतार्थ और श्री शंकराचार्य स्वामी प्रज्ञानानंद सरस्वती महाराजजी के स्वागत हेतु आयोजक मंडल की विधि झा, ज्योती द्विवेदी, शेखर सोनी, गोपाल नागड़िया, नीना मिश्रा, पूनम तिवारी, चंदन गोस्वामी, संगीता राउत, श्वेता साठवान इत्यादि उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *