- Breaking News, आयोजन, धार्मिक , नागपुर समाचार

नागपुर समाचार : प्रभु राम सुख, माता सीता शांति हैं – शंकराचार्य प्रज्ञानानंद सरस्वती महाराज

‘जय सिया राम, जय जय सिया राम ‘ से गूंजा पंडाल

नागपुर समाचार : शांति ही हमारे मन का हमारी आत्मा का स्वभाव है। बाकी सभी भाव जैसे लोभ, क्रोध, अहंकार, द्वेष आदि आते हैं और जिसे सुख चाहिए उसके मन में शांति का होना आवश्यक है। भगवान राम सुख हैं, माता सीता शांति हैं। इन्हें अपने मन में स्थान देंगे तो जीवन सुखमय हो ही जायेगा। सुख के लिए सुखधाम श्री राम के चरणों में शरण लें।

उक्त आशय के उद्गार शंकराचार्य प्रज्ञानानंद सरस्वती महाराज ने श्री शंकराचार्य कुटुम्बकम, नागपुर की ओर से आयोजित 3 दिवसीय दिव्य श्री राम कथा के दूसरे दिन भक्तों से कहे। श्री राम कथा का भव्य आयोजन भेंडे ले-आउट, मोखरे कॉलेज के पास, त्रिमूर्ति नगर में 29 सितंबर तक किया गया है। इसका समय दोपहर 3 से 6 बजे तक रखा गया है। श्री राम कथा के मुख्य यजमान संयोजिका विधि झा व संजीव झा हैं।

शंकराचार्य प्रज्ञानानंद सरस्वती महाराज ने आगे कहा कि सुख के लिए सुखधाम का आश्रय लें। आनंद चाहिए तो आनंदधाम का आश्रय लें ,लेकिन अगर आप दुःखी है इसका अर्थ है कि आपका मन इस संसारधाम में लगा है। सुख के लिए जीवन में शांति लाएं। सीता रूपी शांति का हमारे अहंकार रूपी रावण ने अपहरण कर लिया है। इसके लिए जो तुम इस संसार में कर रहे हो उससे बंद कर दो। अपनी कामनाओं को विराम दो। पाप की अग्नि को शांत करो। पाप के लिए क्षमा याचना करें। जीवन में सीता- राम का सहयोग रहेगा तो कल्याण होना निश्चित है।

उन्होंने आगे कहा कि श्रवण भक्ति श्रेष्ठ भक्ति है। भगवान को पाना है तो श्रवण भक्ति का सहारा लो। श्रवण भक्ति से ही प्रभु की कृपा प्राप्त होगी। भगवान के निर्मल चरित्र से ही उनको जाना सकता है। जब आप प्रभु को जान लेंगे तो जीवन के सभी राग, द्वेष मिट जाएंगे। आप भगवान के समीप पहुँच जाएंगे।

उन्होंने कहा कि हिन्दू सनातन है। इसको मिटाने कई आए पर इससे मिटा न सके। हमारा देश सनातन परंपरा से ही प्रकाशमय है। हमें राम राज्य वाले सनातन धर्म की स्थापना करना है। ‘जय सिया राम, जय- जय सिया राम,” जग में सुंदर दो नाम, चाहे कृष्ण कहो या राम…’ से कथा पंडाल गूंज उठा।आज कथा आरम्भ से पूर्व श्री वृद्धि महालक्ष्मी यज्ञ किया गया। इसका लाभ अनेक भक्तों ने लिया। 

आज मुख्य अतिथि के रूप में कैलाश विजयवर्गीय, माया नारोलिया, प्रगति पाटिल, कृपाल तुमाने, अशोक धोटे, तानाजी वनवे, किशोर वानखेड़े, महिला अघाड़ी अध्यक्ष वर्षा चौधरी, मीनाक्षी तेलघोटे, स्नेहल गोतमारे, सहित अन्य उपस्थित थे।

रविवार 29 सितंबर को सुबह 9 बजे श्री वृद्धि महालक्ष्मी यज्ञ होगा। पश्चात कथा दोपहर 3 बजे होगी। इसी दिन शाम 7 बजे भव्य महाप्रसाद वितरण कार्यक्रम होगा। सभी से उपस्थिति की अपील की गई है। श्री राम कथा की सफलतार्थ आयोजक मंडल व आयोजन समिति के सभी सदस्य अथक प्रयास कर रहे हैं। सफलतार्थ सफलतार्थ आयोजक मंडल के रितेश गावंडे, मुन्ना यादव, प्रकाश भोयर, लहुकुमार बेहते, पल्लवी शामकुले, आयोजन समिति के अजय चिंतावार, नीना मिश्रा, गोपाल नागडिया, ईश्वर ढेंगले, माया हाडे, अश्विनी डबली, स्नेहल गोतमारे, नीलेश राऊत, शेखर सोनी, ज्योति द्विवेदी, पूनम तिवारी, सुमन मिश्रा, आशा पांडे, हेमा तिवारी, शशी तिवारी, डॉ. प्रेमलता तिवारी, पंडित संतोष वत्स, सहित अन्य प्रयासरत हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *