- Breaking News, PRESS CONFERENCE, नागपुर समाचार

नागपुर समाचार : शेफ विष्णु मनोहर बनाएंगे एक और विश्व रिकॉर्ड, दिवाली के शुभ अवसर पर लगातार 24 घंटे बनायेंगे डोसा

नागपुर समाचार : अंतरराष्ट्रीय स्तर के प्रसिद्ध शेफ विष्णु मनोहर, जिनके पास अयोध्या में 7000 किलोग्राम का ‘राम हलवा’, सबसे बड़ा शाकाहारी कबाब, सबसे बड़ा पराठा, सबसे बड़ी पूरनपोली, 52 घंटे की नॉन-स्टॉप कुकिंग मैराथन जैसे विभिन्न 25 विश्व रिकॉर्ड हैं, एक और विश्व रिकॉर्ड बनाने के लिए तैयार हैं। दिवाली के शुभ अवसर पर यानी रविवार, 27 अक्टूबर 2024 को वे ‘लगातार 24 घंटे डोसा बनाने’ का विश्व रिकॉर्ड स्‍थापित करेंगे।

गिरीशभाऊ गांधी खुले रंग मंच, विष्णुजी की रसोई परिसर, बजाज नगर, नागपुर में विष्णु मनोहर डोसा बनाने की प्रक्रिया को सुबह 8 बजे शुरू करेंगे । डोसे बनाने के लिए तीन तवे रखे जाएंगे और उस पर एक घंटे मे लगभग 150 डोसे बनाने केा प्रयास किया जाएगा । अगले 24 घंटों में यानी सोमवार, 28 अक्टूबर को सुबह 8 बजे तक लगभग 5000-6000 हजार डोसा तैयार करेंगे। इस पूरे आयोजन में उनके नाम दो विश्व रिकॉर्ड दर्ज हो जायेंगे जिसमें, पहला विश्व रिकॉर्ड ‘बिना रुके 24 घंटे डोसा बनाने’ का होगा जबकि दूसरा विश्व रिकॉर्ड ’24 घंटे में सबसे ज्यादा डोसा बनाने’ का होगा।

मनोरंजन भी होगा

इस बीच यहां 24 घंटे हिंदी-मराठी गानों की महफिल सजेगी जिसके साथ ही पूरे समय गजल, भजन, मोनोलॉग, स्टैंडअप कॉमेडी जैसे मनोरंजक कार्यक्रम भी चलते रहेंगे। इस विश्व रिकॉर्ड कार्यक्रम का समापन 28 अक्‍टुबर को वासु बारस के दिन ‘दिवाली पहाट’ कार्यक्रम के साथ किया जाएगा। यह कार्यक्रम श्रीमती स्मिता लक्ष्मण गडीकर को समर्पित है।

सामाजिक संस्‍थाएं जुडेंगी 

विष्णु मनोहर द्वारा बनाए गए डोसे खाने के लिए विभिन्न संगठनों को आमंत्रित किया जाएगा जिसमें, दृष्टिहीनों के स्कूल, विशेष बच्चों के स्कूल, तृतीयपंथीय लोगो का संघ, अनाथालय, मूकबधिर विद्यालय, वृद्धाश्रम के साथ साथ अन्य लोग भी 24 घंटे इन डोसो आस्‍वाद ले सकेंगे। डोसे के साथ चटनी भी परोसी जाएगी। जो संगठन इस गतिविधि में जुडना चाहते हैं, वे पंजीकरण के लिए 9970244432 (चेतन) और 9404191314 (धनश्री) से संपर्क करें।

डोसे के लिए सामग्री

100 किलो – उड़दा दाल (विशेष कर्नाटक घोड़ा नंबर 1)

300 किलो – चावल (विशेष डोसा चावल)

35 किलो – मेथी दाना

50 किलो – पोहा 

200 किलो – मूँगफली का तेल

200 किलो – चटनी के लिए नारियल

100 लीटर – दही

100 किलो – फुटाना दाल  

50 किलो – लाल मिर्च

5 किलो – हींग

5 किलो – सरसों

50 किलो – नमक

25 किलो – धनिया

50 किलो – चीनी

50 किलो – करी पत्ता

पत्रकार परिषद को विष्‍णू मनोहर ने संबोधित किया। इस वक्‍त विजय जथे, प्रवीण मनोहर और म‍िलिंद देशकर मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *