नागपुर समाचार : महायुति सरकार ने जब से लाड़ली बहना योजना की घोषणा की है। तब से वह लगातार चर्चा में बनी हुई है। सत्ता पक्ष हो या विपक्ष, आम हो या ख़ास तमाम लोग योजना की बात कर रहा है। इसी बीच राज्य के उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने योजना को लेकर बड़ी घोषणा की है। जिसके तहत अक्टूबर महीने में लाड़ली बहनों को 1500 के बदले 3000 रूपये दिए जायेंगे।
उपमुख्यमंत्री फडणवीस अपने विधानसभा क्षेत्र दक्षिण-पश्चिम नागपुर के जयताला में बांधकाम करने वाले लोगों को बांटे जाने वाली किट वितरण समारोह में शामिल हुए। इस दौरान उपमुख्यमंत्री ने राज्य सरकार द्वारा महिलाओं और युवतियों को लेकर लाई योजनाओं की जानकारी दी। इसी दौरान बोलते हुए उन्होंने कहा कि, अपनी बहनों के लिए लाड़ली बहना योजना लाइ। जहां हर महिला को महीने के 1500 रुपये दिए जा रहे हैं।
फडणवीस ने आगे कहा, “इस बार बहनों को अक्टूबर में 3000 रूपये दिए जायेंगे। अक्टूबर महीने के साथ नवंबर महीने का मिलने वाला पैसा भी इसी महीने दिया जाएगा। दिवाली के पहले भाइयों की तरफ से बहनों को यह तोहफा है।”