- Breaking News, नागपुर समाचार, विदर्भ, विधानसभा चुनाव

गोंदिया समाचार : गोंदिया विस सीट से विनोद अग्रवाल “महायुति” से भाजपा उम्मीदवार घोषित, जारी हुई लिस्ट..

गोंदिया समाचार : महाराष्ट्र राज्य में 288 विधानसभा सीटों पर 20 नवम्बर को होने वाले चुनाव को लेकर आज भारतीय जनता पार्टी ने 99 उम्मीदवारों की यादी जारी की है। इस सूची में गोंदिया जिले की मुख्यालय वाली गोंदिया विधानसभा सीट पर महायुति के अधिकृत उम्मीदवार के रूप में वर्तमान विधायक विनोद अग्रवाल के नाम को घोषित कर दिया है।

विधायक विनोद अग्रवाल को भाजपा से महायुति की सीट मिलने पर, उन्होंने सभी महायुति धर्म के भाजपा, एनसीपी, शिवसेना, रिपाई के आलाकमान नेताओं का आभार माना, वही गोंदिया में एनसीपी के वरिष्ठ नेता व पूर्व विधायक राजेन्द्र जैन, शिवसेना (शिंदे गुट) के जिलाप्रमुख मुकेश शिवहरे, रिपाई (आठवले गुट) के श्री गजभिये का आभार माना।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *