नागपुर समाचार : विधानसभा चुनाव में उम्मीदवारी मिलने के बाद उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस आज अपना नामांकन दाखिल करेंगे। फडणवीस के साथ कृष्ण खोपड़े और मोहन मते भी अपना फार्म भरेंगे। नामांकन के लिए भाजपा ने बड़ी तैयारी की है। भाजपा इसे एक शक्ति प्रदर्शन के तौर पर पेश करना चाहती है। जिसके तहत भाजपा पहले बड़ी रैली निकलेंगी उसके बाद एक सभा को भी संबोधित किया जाएगा। इस दौरान प्रदेश अध्यक्ष चंद्रशेखर बवानकुले और केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी भी मौजूद रहेंगे।
Related Posts
