नागपुर समाचार : लोकसभा चुनाव हो युिता महायुता या संविधान सभा में प्रवेश या फिर मंत्रिमंडल में भूमिका, कांग्रेस ने हर जगह डॉ. बाबासाहब आंबेडकर का अपमान किया। पंडित नेहरू ने तो वे संसद में प्रवेश न पाएं इसके लिए पूरी ताकत लगाई। इस गांधी परिवार की कांग्रेस ने मुंबई, भंडारा में उन्हें पराजित किया। इतना ही नहीं, भारतरत्न भी गांधी परिवार को देने के बाद दिया गया। बाबासाहब आंबेडकर का बार-बार कांग्रेस ने अपमान किया। यह आरोप भाजपा सांसद बृजलाल ने प्रेस परिषद में लगाए। वे भाजपा के मीडिया सेंटर में बोल रहे थे।
उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने बीते चुनाव में संविधान के संदर्भ में झूठा नैरेटिव सेट किया, जबकि उसके पूर्व सुप्रीम कोर्ट ने स्पष्ट किया था कि संविधान की मूलभूत संरचना या अधिकार में कोई बदलाव नहीं किया जा सकता। उसके बावजूद कांग्रेस द्वारा झूठा प्रचार किया जा रहा है। बृजलाल ने कहा कि संविधान को नाखून लगाने का कार्य कांग्रेस ने बार- बार किया है। तुष्टिकरण की राजनीति की। कांग्रेस सरकार ने डॉ. बाबासाहब आंबेडकर का तैलचित्र संसद के केन्द्रीय हाल में नहीं लगाने दिया। कांग्रेस आरक्षण विरोधी है। सीएए कानून लाकर भाजपा सरकार विस्थापितों को नागरिकता देने का प्रयास कर रही है लेकिन कांग्रेस उसका विरोध कर रही है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने दलितों को न्याय दिया। उन्होंने दावा किया कि महाराष्ट्र में महायुति की सरकार बहुमत से आएगी। प्रेस-परिषद में उपाध्यक्ष धर्मपाल मेश्राम, प्रदेश प्रवक्ता चंदन गोस्वामी उपस्थित थे।
जय भीम और जय श्री राम का नारा हमारे आत्मा से जुड़ा है। पत्रकार सभा में एक पत्रकार के सवाल के जवाब में धर्मपाल मेश्राम ने कहा कि जितना प्यारा हमें जय भीम का नारा है उतना ही प्यारा हमारे लिए जय श्री राम का नारा हैं। पत्रकार के उकसाने वाले सवाल पर बड़ी ही समझदारी से धर्मपाल मेश्राम ने जवाब दिया और इस जवाब से सदभावना का संदेश भी पत्रकारों को दिया।