- Breaking News, नागपुर समाचार

नागपूर समाचार : नॉन स्टॉप बनाए १४१७४ डोसा २४ घंटे में सबसे ज्यादा डोसा बनाने वाले दुनिया के पहले शेफ बने ‘विष्णु मनोहर’

नागपुर समाचार : संतरानगरी ने विश्व स्तर पर एक बार और नाम रोशन किया है। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रसिद्ध शहर के शेफ विष्णु मनोहर ने ‘नॉन स्टॉप २४ घंटे डोसा बनाने’ और अधिकतम संख्या में डोसा बनाने के दो विश्व रिकॉर्ड अपने नाम कर इतिहास रच दिया है। वह दुनिया के पहले ऐसे शेफ बन गए हैं, जिन्होंने १४१७४ डोसा बनाने का रिकॉर्ड अपने नाम किया है। पुलिस आयुक्त डॉ. रवींद्र सिंगल ने उन्हें वर्ल्ड रिकॉर्ड्स बुक ऑफ इंडिया से प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया।

इस उपलब्धि पर विष्णु मनोहर ने कहा कि ‘यह रिकॉर्ड मेरे पूरे स्टाफ को समर्पित है। उनके बिना मेरे लिए यह लक्ष्य हासिल करना संभव नहीं था। में हर साल इसी तरह दिवाली में नए और अलग उपक्रम करूं यही भगवान से मेरी प्रार्थना है’। उन्होंने इस दौरान सभी को दिवाली की शुभकामनाएं दी।

लक्ष्य २४ घंटे में ५ हजार डोसा बनाने का था, जिसे विष्णू मनोहर ने ९ घंटे में ही पूरा कर लिया था। रविवार सुबह ७ बजे से डोस बनान शुरू हुआ और सोमवार की सुबह ९ बजे तक १४१७४ डोसा तैयार किया। इसमें ५०० किलोग्राम से अधिक डोसा मिश्रण, १००० किलो चटनी और परोसने के लिए ५ हजार से अधिक केले के पत्ते इस्तेमाल किए गए। इस पहल में जलगांव के मनीष पात्रिकर ने केले के पत्ते उपलब्ध कराए।

विष्णु मनोहर को नियम के तहत हर घंटे ५ मिनट आराम करने की इजाजत दी गई थी, लेकिन उन्होंने २४ घंटे में सिर्फ तीन बार ही आराम किया। उन्हें उनकी २५ सदस्यीय टीम और मास्टर रेसिपीज की पूरी कुकिंग टीम, स्थानीय और अंतरराष्ट्रीय प्रतिनिधियों का अमूल्य समर्थन मिला। रात १२ बजे के बाद भी लोगों की उमड़ती भीड़ ने हौसल बढ़ाया और उनके साहस की सराहना की। रिकॉर्ड कायम होने पर सभी ने खुशियां मनाई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *