- Breaking News, नागपुर समाचार, विधानसभा चुनाव

नागपुर समाचार : भाजपा ही देश को प्रगति की राह पर ले जाएगी – उपमुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ला

सुधाकर कोहले को विजयी बनाने की अपील

नागपुर समाचार : भारत को आजादी मिलकर ६७ साल हो गए लेकिन उतनी प्रगति नहीं हुई थी। गांव-गांव में पेयजल की समस्या कायम थी। लोगों को जो कुछ नागरी सुविधाएं मिलनी चाहिए थीं वह उन्हें नहीं मिली थी। इसके बावजूद कांग्रेस वाले काफी अधिक काम करने का ढोल पीटते रहे। ऐसी कठिन स्थिति में सन् २०१४ में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र में भाजपा की सरकार आई और देश काफी तेजी से तरक्की की राह पर चलने लगा। आज हवाई गति से देश में विकास कार्य हो रहे हैं। यह सब चमत्कार देखते हुए कहा जा सकता है कि भाजपा ही देश को प्रगति की राह पर ले जा सकती है। यह प्रतिपादन मध्यप्रदेश के उपमुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ला ने किया।

हजारी पहाड़ क्षेत्र में पश्चिम नागपुर विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र से भाजपा-महायुति के उम्मीदवार सुधाकर विठ्ठलराव कोहले की प्रचारार्थ आयोजित जाहिर सभा में वे बोल रहे थे। इस मौके पर विधायक अबिनाश पांडे, भाजपा महायुति के उम्मीदवार सुधाकर कोहले उपस्थित थे। शुक्ला ने कहा कि गांव-गांव में शुद्ध पेयजल के लिए ग्रामवासी दर-दर भटका करते थे। महिलाओं को काफी दूर से पानी लाना पड़ता था। पीएम मोदी ने ‘हर घर जल नल’ योजना पर अमल किया जिसके कारण आज गांव गांव में लोगों को घर बैठे शुद्ध पानी मिल रहा है। अन्य कई अच्छी योजनाएं भाजपा सरकार ने लाई हैं। महाराष्ट्र में मुख्यमंत्री फड़णवीस ने आगे आकर लाड़ली बाहन योजना शुरू की जिससे करोड़ों महिलाओं को लाभ मिला है। आमन जनता सुखी हो यही इसके पीछे का मकसद है। शुक्ला ने पश्चिम नागपुर में भगवा ध्वज फहराने की अपील की।

सरकार ने लाई हैं। महाराष्ट्र में मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे, उपमुख्यमंत्री फड़णवीस ने आगे आकर लाड़ली बाहन योजना शुरू की जिससे करोड़ों महिलाओं को लाभ मिला है। आमन जनता सुखी हो यही इसके पीछे का मकसद है। शुक्ला ने पश्चिम नागपुर में भगवा ध्वज फहराने की अपील की।

शुक्ला व पांडे ने कहा कि मूलतः शिक्षक सुधाकर कोहले काफी अच्छे इंसान हैं। उन्होंने कई छात्रों को पढ़ाकर उज्वल भविष्य की राह दिखाई है। ऐसा व्यक्ति आज पश्चिम नागपुर से उम्मीदवार है और उसे आप जिताकर अपने इलाके का तेज विकास कराएं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *