नागपुर समाचार : विधानसभा चुनाव का प्रचार अंतिम चरण में पहुंच चुका है। मध्य नागपुर विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र में के प्रवीण दटके के प्रचार ने जोर पकड़ लिया के है। घर-घर जाकर संपर्क करने पर दटके बर जोर दे रहे हैं। शिवसेना-राष्ट्रवादी कांग्रेस बर तथा रिपब्लिकन पार्टी के कार्यकर्ता कर प्रचार में उतर गए हैं। वे भाजपा नी कार्यकर्ताओं के साथ ‘होम टू होम’ प्रचार कर रहे हैं।
बांगलादेश वार्ड में प्रवीण दटके की स पदयात्रा हुई। पदयात्रा में निवर्तमान विधायक विकास कुंभारे, दीपराज पार्डीकर, भास्कर पराते के अलावा कई में महिलाएं शामिल हुईं। बांग्लादेश वार्ड से नी निकली पदयात्रा के दौरान नाईक बॉ तालाब, बागवासी मंदिर, गुप्ता चौक, हरा झंडा, गिरमाजी भोजनालय, संजय आटा चक्की, मराठा चौक, लालगंज पुलिस चौकी, मांगपुरा चकणा चौक, घोड़ेवाला तलेवाले आखाड़ा परिसर में प्रवीण दटके ने मतदाताओं से प्रत्यक्ष संपर्क किया तथा बातचीत की।
इस मौके पर दटके ने मतदाताओं की समस्याओं को समझा। वार्ड के मार्गों की सिवर लाइन के कार्य हो चुके हैं तथा मतदाता समाधानी हैं। महायुति सरकार ने राज्य की महिलाओं के लिए लाई लाड़ली बहन योजना तथा महिलाओं के लिए अन्य विभिन्न योजनाओं के कारण महिला मतदाता भाजपा महायुति का ही साथ देंगी ऐसा विश्वास दटके ने व्यक्त किया।
इस मौके पर दिगंबर बुरडे, बादल राऊत, गजानन कुंभार, कृष्णा पवनीकर, सोनू वर्मा, जय पराते, देवानंद अथणीकर, अक्षय केदार, वलय केदार, सागर करावे, गिरधारी निमजे, रेखा निमजे, नामदेव डांगरे, आशीष ढोले, गीता पारडीकर, माधुरी बोर्डे, नितिन निमजे, ज्ञानदेव गांचेवार, सुरेश निनावे, संजय कुरकुटे, जयकिशन हेडाऊ, धनराज कांबले, भैयालाल साहू, चंद्रकांत खापेकर, दामोदर बारापात्रे, आकाश धार्मिक, किरण मांगडे आदि उपस्थित थे।