नई दिल्ली समाचार : पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह का निधन हो गया है। 92 वर्ष की उम्र में सिंह ने अंतिम सांस ली। गुरुवार को सिंह की अचानक तबीयत बिगड़ी गई, जिसके बाद उन्हें इलाज के लिए एम्स दिल्ली लाया गया, जहां रात 9.51 मिनट पर डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषीत कर दिया। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सलमान खुर्शीद ने पूर्व प्रधानमंत्री के निधन की जानकारी दी।
एम्स में लगा नेताओं का तांता
पूर्व प्रधानमंत्री के स्वास्थ्य गंभीर होने की जानकारी मिलते ही कांग्रेस और भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता एम्स दिल्ली पहुंचने लगे हैं। कांग्रेस नेता सोनिया गांधी, प्रियंका गांधी एम्स दिल्ली पहुच चुके हैं। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा भी अस्पताल में मौजूद है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी पूर्व प्रधानमंत्री के परिवार से बात की है।
कांग्रेस ने तमाम कार्यक्रम किए रद्द
वर्तमान में कांग्रेस सीवीसी की बैठक कर्नाटक के बेलगावी में शुरू है। पूर्व प्रधानमंत्री के स्वास्थ्य संबंधी जानकारी मिलते ही कांग्रेस नेताओं ने अपनी तमाम सभाओं और रैली को रद्द कर दिया है। सभी नेता वापस दिल्ली लौट रहे हैं। राहुल गांधी, मल्लिकार्जुन खरगे, सोनिया गांधी तमाम नेता दिल्ली के लिए निकल चुके हैं।