- Breaking News, नागपुर समाचार

नागपूर समाचार : ३१वां ऑरेंज सिटी क्राफ्ट मेला, लोक नृत्यों को देख आकर्षित हुए लोग

नागपूर समाचार : केंद्र द्वारा आयोजित ‘३१वां ऑरेंज सिटी क्राफ्ट मेला एवं लोक नृत्य समारोह’ जारी है। तीसरे दिन रविवार, १२ जनवरी को मेले में हस्तशिल्पों की ओर नागरिक आकर्षित हुए। इसी के साथ लोगों ने लोक नृत्यों की मनमोहक प्रस्तुतियों की खूब सराहना की। इसकी शुरुआत गोटिपुआ (अरता बंधु बारीक व समूह, ओड़शिा) से हुई। इसके पश्चात कालबेलिया (जवाहरनाथ व समूह, राजस्थान), होजागिरी नृत्य (देवाशीष रेआंग व समूह, त्रिपुरा), भांगड़ा (अमरधीर सिंह व समूह, पंजाब), मस्करात (गुनासिलन व समूह, पुडुचेरी) एवं मयुर चरकुला (कृष्णा गौड़ व समूह, उत्तर प्रदेश) की शानदार प्रस्तुतियां हुई।

रविवार की शाम दर्शकों ने भारी मात्रा में ऑरेंज सिटी क्राफ्ट मेले को प्रतिसाद दिया। वहीं कच्छी घोड़ी (राजस्थान) कलाकारों की प्रस्तुति दर्शकों को खूब लुभा रही है। इसी के साथ स्वादिष्ट व्यंजनों का स्वाद लेने भी लोगों की भीड़ उमड़ रही है। लोगों ने मेले से विविध हस्तशिल्प कलाकृतियां खरीदीं।

१९ जनवरी तक चलने वाले इस मेले में प्रवेश ३० रुपये है। कार्यक्रम की शुरुआत दोपहर २ बजे से की जा रही है।। मेले में अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित रहने का आह्वान दक्षिण मध्य क्षेत्र सांस्कृतिक केंद्र ने किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *