नागपुर समाचार : जिलाधिकारी डॉ. विपिन इटनकर ने सात फ़रवरी से सिविल लाइन्स स्थित केंद्रीय संग्रहालय में शुरू होने वाले शिवशास्त्र शौर्य गाथा प्रदर्शनी की तैयारियों की समीक्षा की। इस दौरान उन्होंने सभी अधिकारीयों को मिली जिम्मेदारियों को पूरा करने का आदेश दिया।
राज्य के संस्कृति विभाग ने शिव शास्त्र शौर्य गाथा प्रदर्शनी का आयोजन किया है। सात फ़रवरी से सिविल लाइन्स स्थित केंद्रीय संग्रहालय में यह प्रदर्शनी शुरू होगी। जिसका उद्घाटन मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस द्वारा किया जाएगा। प्रदर्शनी का विशेष आकर्षण लंदन के विक्टोरिया एवं अल्बर्ट संग्रहालय से भारत लाया गया बाघ का पंजा है। साथ ही शिव शस्त्रों की प्रदर्शनी भी नागरिकों के अवलोकन के लिए उपलब्ध कराई जा रही है।
सांस्कृतिक कार्य विभाग और जिला प्रशासन ऐतिहासिक हथियारों की इस प्रदर्शनी को अधिक से अधिक विद्यार्थियों और नागरिकों तक पहुंचाने के लिए प्रयास कर रहे हैं। बुधवार को प्रदर्शनी को लेकर जिला कलेक्टर डॉ. विपीन इटनकर ने अधिकारीयों के साथ बैठक की और तैयारियों की समीक्षा की। बैठक में जिलाधिकारी ने प्रत्येक विभागाध्यक्ष संबंधित विभागों को सौंपी गई जिम्मेदारी का व्यक्तिगत रूप से निर्वहन करें।