- Breaking News, नागपुर समाचार

नागपुर समाचार : राष्ट्रीय महिला जागृति मंच की नागपुर शाखा द्वारा बसंत उत्सव मनाया गया

नागपुर समाचार : राष्ट्रीय महिला जागृति मंच नागपुर द्वारा दिनांक 14 फरवरी को मुनेंद्र वीरेंद्र हाई स्कूल में बसंत उत्सव मनाया गया तथा बच्चों के मध्य खेल प्रतिस्पर्धा का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम की मुख्य अतिथि RMJM ह्यूमन राइट सेल महाराष्ट्र की प्रदेश अध्यक्ष श्रीमती श्रद्धा शुक्ला जी थी।

सर्वप्रथम सरस्वती माता की मूर्ति को माल्यार्पण कर धूप दीप प्रज्वलित किया गया और साथ ही साथ बच्चों ने सरस्वती स्तवन का पाठ किया। तदुपरांत प्रदेश अध्यक्ष ‌ धारणा अवस्थी जी ने बच्चों को अपने उद्बबोधन में अनाज ,आक्रोश ,इंद्रिय और ईश्वर आदि को संतुलित रूप से उपयोग करने पर जोर दिया मुख्य अतिथि श्रद्धा शुक्ला जी ने गुरु का महत्व और बसंत ऋतु के बारे में जानकारी दी। विद्यार्थियों ने बहुत ही सुंदर-सुंदर गीत गाये। विद्यार्थियों को इस अवसर पर खेल खिलाएं और खेल प्रतिस्पर्धा का आयोजन किया गया जिसमें प्राथमिक से रुद्र कुंदन हातागडे प्रथम स्थान कार्तिक चंदन हातागडे द्वितीय स्थान आरुष लोढ़े तृतीय स्थान प्राप्त किया।

माध्यमिक से कृष्णा चंदन हातागडे प्रथम स्थान कुमारी आंचल शिंदे द्वितीय स्थान कुमारी शिक्षा शिंदे तृतीय स्थान प्राप्त किये। प्रोत्साहन बंटी कांबले, साहिल रोकड़े, प्रेम हातागडे, कुमारी नीलम शिंदे को मिला।

विद्यार्थियों को प्रथम द्वितीय तृतीय पुरस्कार प्रदान कर सभी बच्चों को सर्टिफिकेट दिए गए।

शाला की मुख्यअधयापिका सौ वंदना चंदनगिर ,श्री ए एन गायकवाड ,श्री यू टी हरिनखेडे, श्री आर डी डोईफोडे ,सौ टी बी रंधई, सौ शेंडे,सौ शीतल , सौ मीनाक्षी रामटेके श्री सचिन पोईनकर आदि उपस्थित रहे।

मंच की प्रदेश उपाध्यक्ष रेखा पांडे, प्रदेश सचिव सीता पांडे, कायकर्ता चित्रा वनवे आदि की उपस्थिति में कार्यक्रम यशस्वी रुप से संपन्न हुआ।

राष्ट्रीय महिला जागृति मंच की संस्थापक एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष अंबिका शर्मा जी ने कार्य की सराहना की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *