- Breaking News, नागपुर समाचार

नागपुर समाचार : आरोही क्लासिक 2025 बॉडीबिल्डिंग चैंपियनशिप सफलतापूर्वक समारोह

नागपुर समाचार : नागपुर के सीनियर बॉडीबिल्डर रोहित साहू की पेशकश अपनी बेटी के जन्मदिन के अवसर पर हर साल आरोही Classic आयोजन करते हैं। यह आरोही क्लासिक का चौथा वर्ष यानी सीजन फोर था। इस प्रतियोगिता में लगभग 200 प्रतिभागि पूरे संपूर्ण भारत से आए थे।

जिसमें गोवा, मध्य प्रदेश, दिल्ली, मुंबई, पुणे, छत्तीसगढ़, गुजरात, झारखंड इन्होंने विशेष लक्ष्य अपनी तरफ आकर्षित किया और यह प्रतियोगिता में शीर्ष पर बने रहे। मध्य प्रदेश में सबसे ज्यादा गोल्ड मेडल प्रथम स्थान पर रहा। दूसरे स्थान पर महाराष्ट्र और तीसरे पर गोवा। कोच राहुल सरीन, कोच किशन तिवारी, निवेद शेतकर कोच रवि परसेकर, कोच दानिश खान कोच इन्हें विशेष सम्मान प्राप्त हुआ।

प्रतियोगिता को सफल बनाने में pal फिटनेस, एस एन फिटनेस, ईशान फिटनेस, मॉन्स्टर फिटनेस, सिंह फिटनेस, विराज फिटनेस और अरेना जिम की तरफ से विशेष सहयोग मिला। डॉ. मेघना तिड़के द्वारा अरोमा हर्बल की ओर से महिला फिटनेस श्रेणी के लिए विशेष पुरस्कार दिया गया।

प्लैटिनम न्यूट्रिशन या एरिक न्यूट्रिशन की तरफ से 2 लाख से ज्यादा सप्लीमेंट और न्यूट्रिशन स्टैक बंटा गया। मध्य प्रदेश से बादल शर्मा, दिल्ली से सिरुल्ला सर और अनिरुद्ध सर विशेष निर्णायक थे।

मिस्टर वर्ल्ड मंगेश गावड़े, दर्शना जाधव इनकी हिंदवी स्वराज, छावा महाबली हनुमान, जय श्री राम विशेष प्रस्तुति थी।प्रतियोगिता की मेजबानी मिस वर्ल्ड अल्फिया शेख और मिस्टर इंडिया कांति हाडके ने की। प्रबंधन टीम के प्रमुख कुलदीप जी चिकाने और मनीषा धमदे उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *