नागपुर समाचार : दुनिया में पिछले कुछ दिनों में लगातार विमान दुर्घटना की खबरें सामने आ रही है। ऐसा ही एक वाक्य उपराजधानी नागपुर के आसमान में हुआ जहां बांग्लादेश एयरलाइंस के विमान में आग लगने का आभास पायलट को हुआ। चालक दल ने सुझबुझ दिखाते हुए नागपुर एयरपोर्ट पर इमरजेंसी लैंडिंग की। जानकारी मिलते ही नागपुर अग्निशमन विभाग की टीम एअरपोर्ट पर मौजूद थी। विमान के उतरने पर प्लेन की जांच की गई, लेकिन आग लगने या शॉर्ट सर्किट जैसा कुछ नहीं दिखाई दिया। जिसके बाद सभी ने राहत की सांस ली। विमान ढाका से दुबई जा रहा था, जिसमें 400 यात्री सवार थे।
मिली जानकारी के अनुसार, बांग्लादेश एयरलाइंस की एक कार्गो फ्लाइट ढाका से दुबई जा रही थी। विमान जब आसाम में था तो पायलट को विमान में आग लगने का आभास हुआ। जिसके बाद तुरंत विमान की इमरजेंसी लैंडिंग करने का फैसला किया गया। नागपुर एयरपोर्ट पर रात 10.30 बजे प्लेन की आपातकालीन लैंडिंग की गई।
विमान में आग लगने की जानकारी मिलने के बाद एयरपोर्ट कर्मचारियों ने अग्निशमन विभाग को दी। जहां विमान के लैंडिंग होने से पहले ही अग्निशमन की टीम एअरपोर्ट पर तैनात रही। जैसे ही प्लेन नागपुर में लैंड हुआ सबसे पहले सभी 400 यात्रियों को उतारा गया। इसके बाद तमाम कार्गो समान को भी उतारा गया।
प्लेन को ख़ाली करने के बाद बांग्लादेश एयरलाइंस के अधिकारियों और कर्मचारियों ने प्लेन की गहनता से जांच की। हालांकि, उन्हें प्लेन में आग लगने या शॉर्ट सर्किट जैसा कुछ नहीं दिखाई दिया। जिसके बाद सभी ने राहत की सांस ली।
जांच पश्चात सभी यात्रियों को वापस विमान में बैठाया गया और तमाम कार्गो को लोड किया गया। वहीं गुरुवार सुबह सात बजे विमान ने नागपुर से दुबई के लिए उड़ान भरी।