▪️ नागरिकों जताई खुशी
नागपुर समाचार : नागपुर शहर के पारडी फ्लाईओवर के सेंट्रल एवेन्यू रोड वाले हिस्से को गुरुवार को यातायात के लिए खोल दिया गया है। पूर्व नागपुर विधायक कृष्ण खोपड़े ने आम जनता के साथ मिलकर इस फ्लाईओवर का उद्घाटन किया। इस फ्लाईओवर के यातायात के लिए खोले जाने पर नागरिकों ने खुशी जाहिर की।
पारडी फ्लाईओवर का निर्माण पिछले कई सालो से शुरू है। फ्लाईओवर का तीन हिस्सों को 2023 में केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी की मौजूदगी में यातायात के लिए खोल दिया गया था, लेकिन एचबी टाउन, सेन्ट्रल एवेन्यू साइड सहित इनर रिंग रोड साइड का हिस्सा काम अधूरा होने के कारण उसे नहीं खोला गया था। पिछले कई दिनों से अधूरे काम को पूरा किया जा रहा था।
आज गुरुवार को इस हिस्से को यातायात के लिए खोल दिया गया है। पूर्व नागपुर विधायक कृष्ण खोपड़े ने आम जनता की मौजूगदी में पुल का उद्घाटन किया। शुरुआत में फ्लाईओवर ट्रायल के लिए खोला गया है। ट्रायल पूरा होने के बाद इसे आधिकारिक तौर पर खोल दिया जाएगा। उद्घाटन के बाद खोपड़े ने समर्थको के साथ मिलकर फ्लाईओवर से सफर किया।