- Breaking News, नागपुर समाचार

नागपूर समाचार : नाग विदर्भ चेम्बर्स ऑफ़ कॉमर्स का होलिका दहन कार्यक्रम; ऑनलाइन मार्किट, साइबर क्राइम और एलबीटी विभाग की जलाई होली

नागपुर समाचार : नाग विदर्भ चेम्बर्स ऑफ़ कॉमर्स ने गुरुवार को होलिका दहन कार्यक्रम का आयोजन किया। जहां, ऑनलाइन मार्किट, सायबर क्राइम और एलबीटी विभाग की प्रतीकात्मक होलिका जलाई।

हर वर्ष की तर्ज पर इस वर्ष भी नाग विदर्भ चेम्बर्स ऑफ़ कॉमर्स की ओर से होली मिलान समारोह का आयोजन किया गया। शहर के सिविल लाइंस स्तिथ प्रेस क्लब में इसका आयोजन किया गया। जहां संस्था की तरफ से ऑनलाइन मार्किट, सायबर क्राइम और एलबीटी विभाग की प्रतीकात्मक होलिका जलाई गई।

राज्य में बढ़ते साइबर क्राइम को देखते हुए व्यापारियों ने राज्य सरकार से इस पर अंकुश लगाने के लिए सख्त कानून बनाने की मांग की। साथ ही ऑनलाइन बिजनेस और एलबीटी विभाग को पूरी तरह समाप्त कर व्यापारियों को राहत की मांग भी की गई। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में संस्था के सदस्य और व्यापारी मुजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *