- Breaking News, उत्सव, नागपुर समाचार

नागपुर समाचार : हिन्दी महिला समिति तथा अखिल भारतीय ब्राह्मण महिला मंडल ने मनाया हर्षोल्लास से होली उत्सव

नागपुर समाचार : हिन्दी महिला समिति तथा अखिल भारतीय ब्राह्मण महिला मंडल के संयुक्त तत्वावधान में होली उत्सव का बेहतरीन आयोजन उपाधयक्षा रेखा पाण्डेय के निवास स्थान पर किया गया। महिलाओं की प्रसन्नता इस बात की प्रत्यक्ष रूप से गवाही दे रही थी कि आयोजन हर्षोल्लास से भरा था।

कार्यक्रम में हिन्दी महिला समिति की अध्यक्षा श्रीमती रति चौबे तथा कार्यक्रम अध्यक्ष अखिल भारतीय ब्राह्मण महिला मंडल की रेखा चतुर्वेदी की उपस्थिति ने कार्यक्रम में चार चांद लगा दिए। लक्ष्मी जी के भजन मंडल की बहनों ने ज्यों ही भजनों का सिलसिला शुरू किया सभी बहनों ने अपने हृदय की लगाम को स्वतंत्र कर दिया और मगन हो झूमने लगीं।

लक्ष्मी वर्मा के नृत्य ने सभी को आकर्षित किया तो रेखा तिवारी के गायन ने सबका मन मोह लिया। फिर क्या था समां ही बँध गया जिसमें सचिव रश्मि मिश्रा ने भी नृत्य का मन बना उतर आयीं मैदान में। रेखा चतुर्वेदी ने भी न न करते नृत्य से सभी को भाव- विभोर कर दिया। 

कार्यक्रम में शिरकत करने वाली बहनें जिनके बिना कार्यक्रम अधूरा सा रह जाता। किरण हटवार, ममता विश्वकर्मा, उमा हरगन, शुभांगी वाघ, अनीता वाजपेयी, मनीषा मिश्रा, रक्षा मिश्रा, अनीता तिवारी, सुनीता शर्मा, सुशीला त्रिपाठी, रेखा मिश्रा, जयमाला तिवारी, डॉ. सुनीता शर्मा, अनीता पुरोहित, सरला पाण्डेय आदि थीं। 

उपाधयक्षा रेखा पाण्डेय ने खाने- नाश्ते का प्रबंध किया, शुभांगी वाघ ने स्वादिष्ट केक से सबका मुँह मीठा कराया। अध्यक्षा श्रीमती रति चौबे ने कार्यक्रम की सराहना किया, सचिव रश्मि मिश्रा ने आभार व्यक्त किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *