IPL समाचार : आईपीएल 2023 के तीसरे मुकाबले में चेन्नई सुपर किंग्स का सामना मुंबई इंडियंस के साथ चेन्नई के एमए चिदंबरम मैदान पर हो रहा है। इस मैच में सीएसके ने टॉस जीता और पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। इसके बाद मुंबई ने पहले खेलते हुए 20 ओवर में 9 विकेट पर 155 रन बनाए और सीएसके को जीत के लिए 156 का टारगेट दिया।
सीएसके की पारी, ऋतुराज-रचिन के अर्धशतक
चेन्नई का पहला विकेट 11 रन के स्कोर पर गिर गया और राहुल त्रिपाठी 2 रन बनाकर आउट हो गए। इस मैच में ऋतुराज गायकवाड़ ने अपना अर्धशतक 22 गेंदों पर पूरा किया, लेकिन फिर वो 26 गेंदों पर 53 रन की पारी खेलकर आउट हो गए। शिवम दुबे 9 रन जबकि दीपक हुडा 3 रन बनाकर आउट हो गए। सैम करन ने 4 रन की पारी खेली और विल जैक्स का शिकार बने। रचिन ने 42 गेंदों पर अर्धशतक पूरा किया। रविंद्र जडेजा 17 रन बनाकर रन आउट हो गए।
मुंबई की पारी, रोहित डक पर हुए आउट
इस मैच में रोहित शर्मा अपना खाता तक नहीं खोल पाए और खलील अहमद की गेंद पर डक पर आउट हो गए। रयान ने इस मैच में 13 रन की पारी खेली और वो भी खलील का शिकार बने। विल जैक्स ने 11 रन की पारी खेली और अश्विन का शिकार बने। सूर्यकुमार यादव ने 29 रन की पारी खेली और धोनी के हाथों स्टंप आउट हो गए। तिलक वर्मा के बल्ले से 31 रन निकले और वो नूर अहमद की गेंद पर आउट हुए। नमनधीर ने 17 रन बनाए और नूर की गेंद पर बोल्ड हो गए। सैंटनर 11 तो ट्रेंट बोल्ड एक रन बनाकर आउट हो गए। सीएसके के लिए नूर अहमद ने सबसे ज्यादा 4 विकेट लिए जबकि खलील अहमद ने 2 विकेट चटकाए।