* पुलिस ने शाहरात में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए
नागपुर समाचार : आज पूरे भारत और दुनिया भर में ईद बड़े उत्साह के साथ मनाई जा रही है। मुसलमानों के बीच ईद को बहुत पवित्र त्यौहार माना जाता है। रमजान ईद को मुसलमानों का सबसे बड़ा त्योहार भी कहा जाता है। ईद-उल-फितर रमजान महीने के आखिरी दिन मनाया जाता है।
नागपुर में आज हर जगह ईद मनाई जा रही है। शहर के मोमिनपुरा इलाके में स्थित जामा मस्जिद में सैकड़ों मुस्लिम भाई नजाम अदा करने के लिए एकत्र हुए थे। नमाज के बाद सभी ने एक दूसरे को ईद की मुबारकबाद दी। इसी तरह जाफर नगर, ताज बाग और टेका नाका में भी हजारों लोग नमाज अदा करने के लिए एकत्र हुए।
ईद खुशी व्यक्त करने के लिए मनाई जाती है। ईद का उद्देश्य यह है कि देश में सद्भावना बनी रहे, माहौल अच्छा रहे, लोग एक-दूसरे से मिलें, एक-दूसरे की मदद करें तथा एक-दूसरे के सुख-दुख में भागीदार बनें।