नागपुर समाचार : शहर में लगातार बढ़ रहे अपराधों को लेकर विपक्ष ने राज्य सरकार पर जोरदार हमला बोला है। कांग्रेस नेता और पूर्व मंत्री विजय वडेट्टीवार ने नागपुर में कानून-व्यवस्था की बिगड़ती स्थिति पर चिंता जताते हुए राज्य सरकार को घेरा।
वडेट्टीवार ने कहा कि जिस शहर से राज्य के मुख्यमंत्री और गृह मंत्री आते हैं, वहीं अपराधों की संख्या में खतरनाक बढ़ोतरी हो रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार का इस ओर कोई ध्यान नहीं है और यदि समय रहते अपराधियों पर नियंत्रण नहीं किया गया, तो स्थिति हाथ से बाहर निकल सकती है। इसी के साथ वडेट्टीवार ने बहुचर्चित शिक्षक भर्ती घोटाले की ओर भी ध्यान आकर्षित किया। उन्होंने इस घोटाले की उच्च स्तरीय जांच की मांग करते हुए दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की।
NCERT के इतिहास के विषय के पुस्तक में कुछ अध्याय में किये गए बदलाव पर भी उन्होंने आपत्ति जताई। विजय वडेट्टीवार ने कहा कि इतिहास भूतकाल में हुए घटना का प्रमाण है।आप किसी देश का या किसी काल का इतिहास नहीं बदल सकते। साथ ही उन्होंने सरकार पर जाति और धर्मों में भेदभाव निर्माण करने की कोशिश का भी आरोप लगाया।